फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says PM modi is a coward cannot stand up to the Chinese rajnath army china

राहुल गांधी की पीएम मोदी पर अशोभनीय टिप्प्णी, कहा- सरकार ने चीन को सौंप दिया भारत माता का टुकड़ा

Fri, 12 Feb 2021 09:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi says PM modi is a coward cannot stand up to the Chinese rajnath army china
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर सेना पीछे हटाने को लेकर किए गए समझौते को लेकर भारत सरकार को घेरा। पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गुरुवार को संसद में दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर डाली।  राहुल ने कहा कि मोदी भारत की जमीन चीन को सौंप दी, हमारे पीएम कायर हैं, जिन्होंने चीन के सामने अपना सर झुका दिया, माथा टेक दिया।मोदी सरकार सेना को धोखा दे रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बयान दिया। राहुल ने बेहद अशोभनीय  भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने चीन के सामने अपना सिर झुका दिया। माथा टेक दिया। वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए और भारत की जमीन चीन को सौंप दी। हमारी जमीन फिंगर-4 तक है। मोदी ने फिंगर-3 से फिंगर-4 की जमीन चीन को पकड़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जमीन चीन को पकड़ाई है,  यह सच्चाई है।

राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री को देना चाहिए था बयान

राहुल गांधी ने चीन सीमा मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा कि कल रक्षा मंत्री आकर एक छोटा भाषण देते हैं, प्रधानमंत्री ने आकर ऐसा क्यों नहीं कहा। उन्होंने रक्षा मंत्री से बयान देने को क्यों कहा। प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि मैंने भारत की जमीन चीन को दे दी है।

राहुल ने पूछे ये सवाल 
कांग्रेसी नेता ने कहा कि जो रणनीतिक क्षेत्र है,  जहां चीन अंदर आकर बैठा है उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।  मोदी ने भारतीय क्षेत्र को चीन को क्यों दिया? क्यों सेना को कैलाश रेंज से पीछे हटने को कहा गया? देपसांग प्लेन्स से चीन वापस क्यों नहीं गया?  इसका जवाब रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को देना चाहिए।  राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में कहा, "देश की जमीन की रक्षा करना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है। वो ऐसा कैसे करते हैं, ये उनकी समस्या है, मेरी नहीं।"

राहुल के बयान पर मोदी सरकार का पलटवार 
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए गृह राज्य  मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि चीन को जमीन किसने दी है, यह बात राहुल को अपने दादा जवाहर लाल नेहरू से पूछनी चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed