{"_id":"60be9acc8ebc3e8c0c38fcdc","slug":"rahul-gandhi-says-corona-vaccine-is-free-so-why-are-private-hospitals-taking-the-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने कहा: वैक्सीन मुफ्त है तो निजी अस्पताल क्यों वसूल रहे हैं कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने कहा: वैक्सीन मुफ्त है तो निजी अस्पताल क्यों वसूल रहे हैं कीमत
Tue, 08 Jun 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी और पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैक्सीन नीति को लेकर फिर सरकार को घेरा है। राहुल ने कहा कि एक आसान सा सवाल है, अगर वैक्सीन सबके लिए नि:शुल्क है तो प्राइवेट अस्पताल कीमत क्यों ले रहे हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने फिलहाल कांग्रेस की आधी बात मानी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के सवालों और फटकार के बाद केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर यूटर्न लिया है। सुरजेवाला ने पीएम के संबोधन पर तंज कसते हुए कहा कि सार दो लाइन में हैं। वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीके से पर उसके किरदार पर किसी को यकीन ना था, तो देश एतबार करता भी तो कैसे करता।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी जी और उनकी सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। कई हाईकोर्ट ने तो मोदी सरकार की नीति को मैनस्लोटर की संज्ञा भी दे दी।
विज्ञापन
आज कम से कम एक बात की खुशी है, आधी अधूरी ही सही कांग्रेस की उस मांग को स्वीकार कर देश की उस मांग को स्वीकार कर 18 साल के आयु से अधिक हर भारतीय की वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी अधूरे तरीके से ही सही, मोदी सरकार ने उसी पार्शली माना तो सही। जबकि कांग्रेस लगातार ये मांग करती रही और सरकार इसे दुत्कारती रही।