फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi says Another 'do or die' movement like one launched in 1942 needed against 'dictatorial' govt

Rahul Gandhi: 'तानाशाही सरकार के खिलाफ 'करो या मरो' जैसे एक और आंदोलन की जरूरत', राहुल गांधी ने साधा निशाना

Mon, 08 Aug 2022 07:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 08 Aug 2022 07:37 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि भारत "लोकतंत्र की मृत्यु" देख रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो कोई भी लोगों के मुद्दों को उठाता है और तानाशाही की शुरुआत के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर तरीके से हमला किया जाता है और उसे जेल में डाल दिया जाता है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi says Another 'do or die' movement like one launched in 1942 needed against 'dictatorial' govt
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

महंगाई के मुद्धे पर कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर है। हाल ही में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा 'तानाशाही सरकार’ के खिलाफ 1942 में शुरू किए गए 'करो या मरो' आंदोलन की तरह एक और 'करो या मरो' आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी को भारत छोड़ना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, आज देश भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर हिंदी में एक फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि 8 अगस्त, 1942 को बॉम्बे से शुरू हुए आंदोलन ने अंग्रेजों की रातों की नींद हराम कर दी थी। उस अगस्त की शाम को लोग बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में इकट्ठा होने लगे और गांधी जी ने 'करो या मरो' का नारा दिया, जिसके साथ भारत में ब्रिटिश शासन का अंतिम अध्याय शुरू हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बगैर देश के लाखों लोग इस आंदोलन का हिस्सा बने। इसमें करीब 940 लोग शहीद हुए और हजारों लोगों को अंग्रेजी सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'आज, भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की वर्षगांठ पर, मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज तानाशाही सरकार के खिलाफ एक और 'करो या मरो' आंदोलन की जरूरत है। देश की रक्षा के लिए अब समय आ गया है जब अन्याय के खिलाफ बोलना जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी को भारत छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत "लोकतंत्र की मृत्यु" देख रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जो कोई भी लोगों के मुद्दों को उठाता है और तानाशाही की शुरुआत के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर तरीके से हमला किया जाता है और उसे जेल में डाल दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed