{"_id":"5e3d6c578ebc3ee596074a92","slug":"rahul-gandhi-said-on-the-statement-about-pm-modi-sometimes-it-happens","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डंडे मारने वाले बयान पर राहुल गांधी बोले-कभी कभी ऐसा हो जाता है
Fri, 07 Feb 2020 07:25 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 07 Feb 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में हंगामे के बाद राहुल ने सेंट्रल हॉल में मीडिया के सामने अपने दिल की बात कही। डंडे वाले बयान पर घिर जाने और प्रधानमंत्री के सीधे निशाने पर आए राहुल ने खेद तो नहीं जताया लेकिन कहा कि कभी कभी ऐसा हो जाता है।
अध्यक्ष पद के सवाल पर राहुल ने कही दिल की बात
कांग्रेस में एक बड़ा वर्ग फिर से राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर वापसी की आस लगाए है। जबकि राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर अपनी मंशा जताते हुए कहा मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं बनूंगा। ये बात उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में संसद के सेंट्रल हॉल में कही। राहुल के इंकार के बाद पार्टी में इस बात का मंथन भी शुरू होना तय है कि आखिर सोनिया गांधी के बाद ये जिम्मेदारी कौन संभालेगा।
अध्यक्ष पद को लेकर पूछे जाने पर राहुल ने कहा कि मैं अभी पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं, लेकिन पार्टी जो कहेगी वो करूंगा। पार्टी प्रचार के लिए कहेगी, प्रचार करूंगा, पद यात्रा के लिए कहेगी तो पद यात्रा करूंगा।
विज्ञापन
राहुल के अध्यक्ष न बनने के बयान ने पार्टी में उनके समर्थक नेताअें को जरूर निराश किया है। दरअसल कांग्रेस में राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाने के लिए उनके समर्थक नेता जमीन तैयार कर लंबे समय से उनकी हरी झंडी का इंतजार कर रहे थे।
सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही इस बात के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं कि कुछ महीनों बाद राहुल गांधी की ही इस पद पर वापसी होगी। ऐसे में राहुल का स्पष्ट तौर पर इंकार पार्टी में नई बहस और नए समीकरण तैयार करेगा। कांग्रेस नेताओं के पास विकल्प के तौर पर महासचिव प्रियंका गांधी का नाम है लेकिन प्रियंका इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार होंगी ये सवाल अहम है।
कांग्रेस के लिए किसी नेता का चुनना मुश्किलों भरा होगा
अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी ने चुनाव के माध्यम से नया अध्यक्ष चुने जाने की बात कही थी। उस दौरान इस बात के संकेत भी दिए थे कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर से होगा। ऐसे में जब भी पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी कांग्रेसजनों के लिए किसी नेता का चुनना मुश्किलों भरा होगा।