{"_id":"65ae141aa5d0f505a00e2f64","slug":"rahul-gandhi-said-i-cannot-go-to-sankardeva-s-birthplace-but-others-can-during-law-and-order-crisis-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'कानून-व्यवस्था के दौरान सभी जा सकते हैं सिर्फ मैं नहीं', मंदिर जाने से रोकने पर राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'कानून-व्यवस्था के दौरान सभी जा सकते हैं सिर्फ मैं नहीं', मंदिर जाने से रोकने पर राहुल गांधी
Mon, 22 Jan 2024 12:37 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागांव
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:37 PM IST
सार
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के नागांव जिले में पहुंची हुई है। राहुल को आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम में मौजूद हैं। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन आज मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर जाने से रोका जा रहा
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के नागांव जिले में पहुंची हुई है। यहां बताद्रवा थान इलाके में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली है। राहुल गांधी को कार्यक्रम के तहत आज शंकरदेव के मंदिर जाना था, लेकिन अब राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें आज मंदिर जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, 'कानून-व्यवस्था के संकट के बीच सभी वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्म स्थान पर जा सकते हैं, लेकिन केवल राहुल गांधी नहीं जा सकता।'
विज्ञापन
आज राहुल गांधी असम के वैष्णव विद्वान श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन जैसे ही वे वहां पहुंचे उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद क्या था राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ धरना देने लगे। वहीं, पार्टी सांसद गौरव गोगोई और विधायक शिवमणि बोरा मुद्दे को सुलझाने के लिए बताद्रवा पहुंचे।
#WATCH | Assam | On his visit to Batadrava Than, Congress MP Rahul Gandhi says "We want to visit the temple (Batadrava Than). What crime have I committed that I cannot visit the temple?..." pic.twitter.com/1Y3cKs8Xn5
— ANI (@ANI) January 22, 2024
शंकरदेव में विश्वास
गांधी ने बाद पत्रकारों से कहा कि वह भी शंकरदेव में विश्वास रखते हैं। वह उनके दर्शन करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं भी लोगों को साथ लाने और नफरत नहीं फैलाने में विश्वास रखता हूं। शंकरदेव हमारे लिए गुरु की तरह हैं। वह हमें दिशा देते हैं। इसलिए हमने सोचा कि जब असम आएंगे तो उनकी प्रार्थना जरूर करेंगे।'
मुझे यहां आने के लिए निमंत्रण मिला था
उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आने के लिए 11 जनवरी को निमंत्रण मिला था। पर रविवार को बताया गया कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति है।'
राहुल ने कहा , 'यह बहुत आश्चर्य की बात है कि यहां कानून और व्यवस्था की स्थिति होने के बावजूद गौरव गोगोई और सभी लोग जा सकते हैं, लेकिन केवल राहुल गांधी नहीं जा सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं जानता, कुछ कारण हो सकते हैं लेकिन जब मुझे मौका मिलेगा तो मैं बताद्रवा जाऊंगा। मेरा मानना है कि असम और पूरे देश को शंकरदेव के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना चाहिए।'