फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said, how the government escaped Vijay Mallya

राहुल गांधी ने बताया, सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या को कैसे भगाया

Fri, 14 Sep 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi said, how the government escaped Vijay Mallya

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने ‘हिरासत’ नोटिस को ‘सूचना’ में बदलकर माल्या को देश से निकल भागने में मदद की। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि सीबीआई ने मोदी की अनुमति के बिना इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि उसने ब्रिटेन आने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। इससे कांग्रेस को सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल गया। राहुल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जेटली ने माल्या को देश छोड़ने में मदद की। वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए। राहुल ने जेटली-माल्या की मुलाकात के गवाह के तौर पर कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया को पेश किया था। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि गांधी परिवार के माल्या से करीबी संबंधों के कारण उसे नियमों को ताक पर रखकर बैंकों से कर्ज दिलाया गया। इसलिए राहुल गांधी को सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस ने की जेटली के इस्तीफे की मांग

यूथ कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने जेटली के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की। यूथ कांग्रेस ने राजधानी के उद्योग भवन से मार्च निकाला, जिसे जेटली के आवास तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। इंडियन यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा ने देश के साथ धोखा किया है। प्रदर्शनकारियों ने मोदी और जेटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए माल्या के फरार होने पर जवाब मांगा। इस दौरान जेटली, मोदी और माल्या के मास्क लगाकर उसके देश से फरार होने की घटना का चलते वाहन पर मंचन भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed