फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi raises destruction of crops by rain

राहुल ने लोकसभा में उठाया बारिश से तबाही का मामला

Mon, 14 Mar 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi raises destruction of crops by rain
- फोटो : PTI

उत्तर भारत में बीते तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओले गिरने से तबाह हुई फसल का मामला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में उठाया। उन्होंने पीड़ित किसानों को तुरंत केंद्रीय सहायता पहुंचाने की मांग करते हुए इस मामले में कृषि मंत्री से बयान देने की मांग की।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू की ओर से तत्काल फसल की बर्बादी पर चिंता जाहिर करने के बाद कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने नुकसान का जायजा लेने के लिए जल्द केंद्रीय टीम प्रभावित इलाकों में भेजने और जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार सतर्क है। राज्यों से विचार विमर्श के बाद किसानों को जल्द राहत की व्यवस्था की जाएगी। मालूम हो कि राहुल ने इस मामले में लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था। स्पीकर ने नोटिस को अस्वीकार करते हुए उन्हें प्रश्नकाल के पहले बोलने का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जल्द भेजी जाएगी केंद्रीय टीम

rahul gandhi raises destruction of crops by rain

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर भारत के किसान बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो गए हैं। किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने की जरूरत है। ऐसा न हो कि पिछले साल की तरह किसान मदद की बाट जोहते रह जाएं। इसलिए केंद्र इन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए न केवल जल्द से जल्द केंद्रीय टीम भेजे, बल्कि सदन में कृषि मंत्री को बयान देकर स्थिति भी स्पष्ट करनी चाहिए।

जवाब में नायडू ने भी फसल के तबाह होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक है। गंभीरता को देखते हुए कृषि मंत्री लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने फौरी मदद पहुंचाने का आश्वासन देते हुए कहा कि कृषि मंत्री मंगलवार को ही संसद में बयान देंगे।

हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए कृषि मंत्री ने दोपहर बाद ही इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद राज्यों के संपर्क में हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। कृषि मंत्री ने जल्द प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय टीम भेजे जाने की घोषणा की और कहा कि किसानों को हर हाल में तत्काल सहायता पहुंचाने के उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed