फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Questions Alleged RSS Role in Sainik Schools Parliamentary Panel Chairman Seeks Proof

Rahul Gandhi: सैनिक स्कूलों में RSS की भूमिका पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, समिति अध्यक्ष ने क्यों मांगे सबूत?

Tue, 04 Aug 2026 09:33 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 04 Aug 2026 09:33 PM IST
सार

Rahul Gandhi Raises RSS Role in Sainik Schools: संसदीय रक्षा समिति की बैठक में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सैनिक स्कूलों में आरएसएस की कथित बढ़ती भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए। इस पर समिति अध्यक्ष ने उनसे दावे के समर्थन में दस्तावेज मांगे। बैठक में क्या चर्चा हुई? सरकार की साझेदारी मॉडल वाली सैनिक स्कूल योजना पर क्या सवाल उठे? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Questions Alleged RSS Role in Sainik Schools Parliamentary Panel Chairman Seeks Proof
राहुल गांधी के दावे पर रक्षा समिति सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में मंगलवार को सैनिक स्कूलों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कथित बढ़ती भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भागीदारी अनावश्यक रूप से बढ़ रही है। इस पर समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने राहुल गांधी से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में इस मुद्दे पर सदस्यों के बीच भी सवाल-जवाब हुए।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बैठक में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए सैनिक स्कूलों के संचालन को लेकर चिंता जताई। सूत्रों के अनुसार, समिति अध्यक्ष ने कहा कि यदि राहुल गांधी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं तो उन्हें संबंधित मंत्रालय के पास स्पष्टीकरण के लिए भेजा जाएगा। बैठक में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी से पूछा कि उन्होंने यह आरोप किस आधार पर लगाया है। इस दौरान सैनिक स्कूलों के साझेदारी मॉडल पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या दावा किया?

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भागीदारी बढ़ रही है और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों और दस्तावेजों की जांच जरूरी है। इसलिए राहुल गांधी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगोड़े हुसैन मोहम्मद शट्टाफ के प्रत्यर्पण पर भारत ने क्या अपडेट दिया?

 

  • भारत ने भगोड़े हुसैन मोहम्मद शट्टाफ के प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को बड़ा अपडेट दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शट्टाफ को भारत लाने के लिए भेजे गए प्रत्यर्पण अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कुछ अतिरिक्त दस्तावेज मांगे हैं। भारत इन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में जुटा है।
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि शट्टाफ के प्रत्यर्पण का अनुरोध पहले ही यूएई को भेजा जा चुका है। अब यूएई की ओर से अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए हैं, जिन पर भारत काम कर रहा है। हालांकि, यूएई में लंबित अन्य प्रत्यर्पण मामलों की संख्या के बारे में उन्होंने तत्काल जानकारी नहीं दी।
  • हुसैन मोहम्मद शट्टाफ महाराष्ट्र के लोनावला में वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी कैप्टन मनमोहन सिंह विरदी की हत्या के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ हत्या के अलावा जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने जैसे मामले भी दर्ज हैं। भारत का कहना है कि वह सभी वांछित अपराधियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


ये भी पढ़ें- MEA: दो भारतीय अब भी लापता, यूक्रेन में जहाज पर हमले को लेकर विदेश मंत्रालय सख्त; PoJK चुनाव पर क्या कहा?

समिति अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, समिति अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दिए जाने वाले दस्तावेज संबंधित मंत्रालय को भेजे जाएंगे ताकि इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण लिया जा सके। वहीं भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्होंने सैनिक स्कूलों में आरएसएस की भूमिका बढ़ने का आरोप किस आधार पर लगाया है। समिति ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।

सैनिक स्कूलों के साझेदारी मॉडल पर क्या जानकारी सामने आई?

बैठक में यह भी बताया गया कि साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत कई संस्थाओं को नए सैनिक स्कूल चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विद्या भारती और सरस्वती शिशु मंदिर जैसी संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों को भी इस मॉडल के तहत सैनिक स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। समिति ने कहा कि इन संस्थाओं की सूची और व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

बैठक में और किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

रक्षा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की समीक्षा से जुड़ी कार्रवाई रिपोर्ट पर विचार किया गया। इसके अलावा रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता तथा एमएसएमई की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान राहुल गांधी बाद में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीच में ही निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed