विदेश नीति और आर्थिक मामले में भारत पिछड़ा, इसलिए चीन हुआ आक्रामक: राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच, शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश आर्थिक और विदेश नीति के मामले में कमजोर हुआ है, इसलिए चीन हमारे खिलाफ आक्रामक हुआ है।
राहुल ने भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में राहुल ने सीमा विवाद को लेकर अपनी बात रखी। गांधी ने कहा कि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चीन ने सीमा विवाद के लिए यही वक्त क्यों चुना। वीडियो में राहुल ने देश की अर्थव्यवस्था, पड़ोसियों के साथ संबंध और विदेश नीति को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।
Since 2014, the PM's constant blunders and indiscretions have fundamentally weakened India and left us vulnerable.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2020
Empty words don't suffice in the world of geopolitics. pic.twitter.com/XM6PXcRuFh
वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि देश कई मुद्दों पर पिछड़ गया है, जिसका नतीजा यह है कि चीन हमें अपनी आंख दिखा रहा है। देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी हुई है। लेकिन पिछले छह साल के मोदी राज में भारत इन मामलों में असफल हुआ है।
विदेश नीति को लेकर राहुल ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत के रिश्ते अमेरिका, रूस, यूरोप समेत लगभग हर देश से अच्छे थे, लेकिन वर्तमान समय में हमारे रिश्तों का अर्थ व्यापार तक सीमित हो गया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में, रूस के साथ हमारे संबंधों में खटास आई है। पहले नेपाल, भूटान और श्रीलंका हमारे घनिष्ठ मित्र माने जाते थे, लेकिन आज चीन के दबाव में ये देश हमारे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले के समय हमारी सबसे बड़ी ताकत देश की अर्थव्यवस्था होती थी, लेकिन आज हमारी अर्थव्यवस्था डांवाडोल है। वर्तमान में बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर है। छोटे कारोबारी सुस्ती की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार अपने आगे किसी की बात नहीं सुन रही है।