फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi: On basis of caste census, economic mapping will 'uproot' 50 pc reservation limit

Politics: 'जाति जनगणना के जरिए करेंगे देश का एक्स-रे', आर्थिकी से जुड़े सर्वे पर राहुल गांधी ने कही यह बात

Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
सार

देश में जाति जनगणना पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम सत्ता में आएंगे तो ये जरूर कराएंगे, हम देश का एक्स-रे करेंगे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi: On basis of caste census, economic mapping will 'uproot' 50 pc reservation limit
राहुल गांधीन(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के चुनावी वादों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने के अपनी पार्टी के संकल्प को रेखांकित किया। एक्स पर एक पोस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्या हमने कभी सोचा है कि गरीब कौन है। कितने हैं और किस स्थिति में हैं। क्या यह सब गिनना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


बिहार के जाति सर्वेक्षण में सामने आई हकीकत
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में जाति सर्वेक्षण से पता चला कि 88 प्रतिशत गरीब आबादी दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों से आती है। उन्होंने कहा कि बिहार के आंकड़े देश की असली तस्वीर की एक छोटी सी झलक हैं, हमें अंदाजा भी नहीं है कि देश की गरीब आबादी किस हालत में रह रही है।
विज्ञापन

 

हम करेंगे देश का एक्स-रे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि इसलिए हम आने वाले समय में दो ऐतिहासिक दम उठाने वाले हैं। जाति जनगणना और आर्थिक स्थिति को समझेंगे। जिसके जरिए हम 50 प्रतिशत की आरक्षण सीमा को उखाड़ देंगे। राहुल गांधी ने कहा, यह कदम देश का एक्स-रे करेगा और सभी को सही आरक्षण, अधिकार और हिस्सेदारी देगा। 


गरीबों के लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी- राहुल गांधी
जाति जनगणना और आर्थिकी स्थिति को समझने के लिए सर्वे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इन दो कदमों से न केवल गरीबों के लिए सही नीतियां और योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी बल्कि उन्हें पढ़ाई, कमाई, दवाई की लड़ाई से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसलिए जागो और अपनी आवाज उठाओ, जाति जनगणना आपका अधिकार है। यह आपको कठिनाइयों के अंधेरे से निकालकर रोशनी की ओर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed