फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi misleading nation on Agnipath: Rajnath Singh in Loksabha

Lok Sabha: लोकसभा में राहुल गांधी पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- अग्निपथ पर देश को कर रहे गुमराह

Mon, 29 Jul 2024 11:08 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 29 Jul 2024 11:08 PM IST
सार

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वो देश को अग्निपथ पर गुमराह कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि वो इस मुद्दे पर संसद में बयान देने के लिए भी तैयार है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi misleading nation on Agnipath: Rajnath Singh in Loksabha
अग्निपथ पर देश को गुमराह कर रहे हैं- राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी के बयानबाजी के बाद मोर्चा संभाला और  कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा और अग्निपथ पहल के संवेदनशील मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं। दरअसल केंद्रीय बजट पर राहुल गांधी की टिप्पणी के तुरंत बाद लोकसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने बजट के बारे में बहुत सारी गलतफहमियां फैलाने की कोशिश की है और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बहस का जवाब देंगी तो स्पष्टीकरण देंगी। 
विज्ञापन


'अग्निवीर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश'
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का बहुत संवेदनशील मुद्दा है। अग्निवीर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। जब भी आप अनुमति देंगे मैं इस मुद्दे पर बयान देने के लिए तैयार हूं। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री ने सदन को बताया था कि अग्निवीर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था, लेकिन यह केवल बीमा भुगतान था, मुआवजा नहीं। 
विज्ञापन


अग्निपथ योजना में चार साल की भर्ती का प्रावधान
बता दें कि 14 जून 2022 को घोषित अग्निपथ योजना में साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिसमें 25 प्रतिशत को 15 साल के लिए और बनाए रखने का प्रावधान है। हालांकि बाद में केंद्र सरकार ने ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीरों से नहीं लिया जाता बीमा का प्रीमियम
इस बीच, सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई अग्निवीर सक्रिय सैन्य सेवा के दौरान शहीद होता है, तो संबंधित मानदंडों के तहत इस योजना में उसके परिजनों को 1 करोड़ रुपये से अधिक देने का प्रावधान किया गया है, जिसमें 48 लाख रुपये का बीमा है, जिसका प्रीमियम अग्निवीरों से नहीं लिया जाता है। इसमें 44 लाख रुपये का अनुग्रह भुगतान, लगभग 11.70 लाख रुपये की कुल सेवानिवृत्ति पैकेज राशि और मृत्यु के बाद सेवा न किए गए अवधि का शेष वेतन के अलावा 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर भी शामिल है, जिसके लिए सरकार ने बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निवीरों को इस बीमा के लिए कोई प्रीमियम भी नहीं देना पड़ता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed