फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi launch video series on economy attacks modi govt for destroying indian economy 

राहुल का सरकार पर निशाना, कहा- छह सालों में किया असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण

Mon, 31 Aug 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 31 Aug 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi launch video series on economy attacks modi govt for destroying indian economy 
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वे गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर एक वीडियो श्रृंखला शुरू की है। 

विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए गांधी ने लिखा, 'जो आर्थिक त्रासदी देश झेल रहा है उस दुर्भाग्यपूर्ण सच्चाई की आज पुष्टि हो जाएगी: भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। ‘असत्याग्रही’ इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।'
विज्ञापन

 


राहुल ने कहा, 'भाजपा की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया और पूरी दुनिया में आया। अमेरीका में, जापान में, यूरोप में, चीन में सब जगह आया। अमेरीका के बैंक गिर गए। एक के बाद एक, कंपनियों की लाइन लग गई, कंपनियां बंद हो गईं। यूरोप के बैंक गिरे लेकिन हिंदुस्तान को कुछ नहीं हुआ।'

उन्होंने आगे कहा, 'तब यूपीए की सरकार थी, प्रधानमंत्री जी के पास गया और उनसे कहा मनमोहन सिंह जी बताइये पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है, हिंदुस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ, कारण क्या है। मनमोहन सिंह जी ने कहा राहुल अगर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को समझना चाहते हो तो ये समझना होगा कि हिंदुस्तान में दो अर्थव्यवस्था हैं। पहली असंगठित और दूसरी संगठित अर्थव्यवस्था।'

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, 'पिछले छह सालों से भाजपा सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है। मैं आपको इसके तीन बड़े उदाहरण अभी दे देता हूं- नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है। हमारे 40 करोड़ मजदूर घोर गरीबी के संकट में फंस सकते हैं। पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed