फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi is firm to find new Congress president from a non-Nehru Gandhi family

राहुल के रुख के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष की तलाश तेज, चर्चा में सिंधिया और वेणुगोपाल का नाम!

Fri, 07 Jun 2019 09:07 PM IST
अमर शर्मा शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi is firm to find new Congress president from a non-Nehru Gandhi family
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया अगले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या फिर यह जिम्मेदारी केसी वेणुगोपाल को मिलेगी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम शेरखान ने भी राहुल गांधी के कार्यालय को पत्र लिखकर अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। राहुल गांधी इस समय सुधारवादी मिजाज में हैं और वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते। राहुल गांधी यह भी चाहते हैं कि इस पद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न घसीटा जाए। अध्यक्ष पद कोई गैर नेहरू गांधी परिवार का व्यक्ति संभाले। सूचना है कि राहुल गांधी की जिद को देखते हुए पार्टी में नए अध्यक्ष पद की तलाश तेज हो गई है। 

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी के तर्क को देखते हुए सोनिया गांधी ने भी अपनी रजामंदी दे है। कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष को मान जाना चाहिए। उन्हें जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। इससे अधिक अभी वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में काफी सुधार किया है। वे एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में काफी पारदर्शिता लेकर आए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। अभी पार्टी को उनकी सख्त जरूरत है। 
विज्ञापन


जिन नामों को लेकर कांग्रेस पार्टी में चर्चा हो रही है, उनमें केसी वेणुगोपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। ज्योतिरादित्य और वेणुगोपाल दोनों इस समय राहुल गांधी के काफी करीबी भी हैं। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इसी तरह के हालात रहे तो अगले दो महीने में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी नहीं संभालना चाहती कमान

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की इच्छुक नहीं हैं। सोनिया और राहुल दोनों इसके पक्ष में हैं कि यदि नया अध्यक्ष बनना है तो वह नेहरु-गांधी परिवार से इतर का व्यक्ति हो। इससे सोनिया और राहुल संदेश देना चाहते हैं कि वह कांग्रेस पार्टी और देश हित में कुछ भी छोड़ सकते हैं। इससे पहले साल 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से खुद को पीछे खींच लिया था। 

सोनिया से पहले सीताराम केसरी थे कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष सीताराम केसरी थे। सीताराम केसरी से पहले यह पद पीवी नरसिंहा राव के पास था। नरसिंहा राव को यह पद राजीव गांधी के बाद मिला था। 1947 में देश के आजाद होने के बाद करीब 18 अध्यक्ष गैर नेहरु और गांधी परिवार से बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed