फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi in the US: BJP said- Rahul Gandhi could not digest Modi's aspiration

अमेरिका में राहुल गांधी: बयानों पर भड़की BJP, कहा- एक अदना सा नेता विदेशी धरती पर कर रहा PM का अपमान

Wed, 31 May 2023 01:58 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 31 May 2023 01:58 PM IST
सार

राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने घेर लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi in the US: BJP said- Rahul Gandhi could not digest Modi's aspiration
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया पलटवार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका गए हुए हैं। वहां उन्होंने बुधवार सुबह भारतीयों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। इस पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है, राहुल गांधी ने बुधवार सुबह कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने लोगों के पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए थे।  
विज्ञापन


अनिल विज का हमला
अब राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं ने घेर लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुनिया भर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते और हमारे देश का एक अदना सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर यात्रा में भारत का अपमान: अनुराग ठाकुर
वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की हर यात्रा में भारत का अपमान किया जाता है। इस बार की प्रायोजित विदेश यात्रा भी उसी दिशा में है, जहां वो अपमान तो पीएम मोदी का करना चाहते हैं, लेकिन अंत में देश का अपमान करने से नहीं हठते। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप पहले के भी भाषण देखेंगे तो वह भारत को राष्ट्र ही मानते ही नहीं है, वो तो राज्यों का संघ कहते हैं। साथ ही वह भारत के बढ़ते कदमों पर भी प्रश्नचिह्न करते हैं। 

ठाकुर ने राहुल पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि आखिर उनकी यात्रा का मकसद क्या होता है? वह विदेश यात्रा से क्या पाना चाहते हैं? क्या विदेश में कीचड़ उछालना ही काम रह गया है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप अंतर देख सकते हैं जब-जब राहुल विदेश की यात्रा पर गए हैं उन्होंने भारत और देशवासियों पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं कहूं कि भारत की जो तरक्की हो रही है, साख बढ़ रही है उसको गिराने का काम लगातार राहुल कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी की यात्रा पर नजर डालिए। पीएम ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान लगभग 24 पीएम और दुनिया के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की और 50 से अधिक बैठकें की थीं। कई विदेशी मंत्री उन्हें लोकप्रिय नेता बताते हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा था कि पीएम मोदी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि शायद यही बात राहुल को नहीं पची होगी, इसलिए वह विदेश में उनका अपमान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी विदेश यात्रा पर कहा कि 80 के दशक में दलितों पर अत्याचार हुआ था, तब तो कांग्रेस की ही सरकार थी। अनुराग ठाकुर ने कहा शायद यही राहुल बताना चाह रहे थे कि उनकी सरकार में सिर्फ दलितों पर अत्याचार हो रहे थे, जबकि आज सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इसी मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 

राहुल गांधी नहीं ‘फेक गांधी’  

प्रह्लाद जोशी ने भी वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी नहीं वे ‘फेक गांधी’ है। भाजपा नेता ने कहा कि ये कितना हास्यास्पद है कि कोई व्यक्ति कुछ नहीं जानता, लेकिन अचानक से हर चीज का विशेषज्ञ बन जाता है। एक व्यक्ति जिसका इतिहास ज्ञान अपने परिवार से आगे नहीं जाता है, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है।



जोशी ने कहा कि आलू से सोना पैदा करने का दावा करने वाला शख्स विज्ञान पर लेक्चर दे रहा है और जो शख्स कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत की जंग का नेतृत्व करना चाहता है। उन्होंने कहा कि लेकिन ‘फेक गांधी’ ये नहीं कर पाएंगे। भारत का मूल इसकी संस्कृति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed