{"_id":"5da0091f8ebc3e93b65d5f09","slug":"rahul-gandhi-in-gujarat-courts-defamation-cases-amit-shah-and-adc-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, सात दिसंबर को अगली सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, सात दिसंबर को अगली सुनवाई
Fri, 11 Oct 2019 10:16 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : Twitter@RahulGandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह को हत्यारोपी कहने के मामले में राहुल गांधी को अहमदाबाद की कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी। बता दें कि गुरुवार को 'सभी मोदी चोर' कहने के मामले में अहमदाबाद के एक कोर्ट में पेश होने के बाद राहुल ने खुद को निर्दोष बताया था। वह तीन मामलों में कोर्ट में हाजिर होने के लिए गुरुवार से अहमदाबाद में हैं।
राहुल गांधी ने जबलपुर में एक रैली के दौरान अमित शाह को हत्या का आरोपी बताया था। जिसके बाद उनके खिलाफ भाजपा पार्षद कृष्णवदन ब्रह्मभट्ट ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
इस मामले में अहमदाबाद की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राहुल को मई में समन जारी किया था। बता दें कि सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में शाह 2015 में बरी हो चुके हैं।
दूसरा मामला जिसमें अभी राहुल गांधी की पेशी होनी है वह अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक से जुड़ा है। राहुल ने आरोप लगाया था कि नोटबंदी के समय एडीसी बैंक में पांच दिन में 750 करोड़ रुपये को बदला गया। बता दें कि अमित शाह इस बैंक के निदेशक हैं। राहुल ने दावा किया था कि इसमें अमित शाह की संलिप्तता है। इसके बाद बैंक के अध्यक्ष ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।