फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi happy with DMK Stalin decision Women Reservation Bill

महिला आरक्षण बिल पर स्टालिन के साथ से राहुल खुश, बताया 'तमिलनाडु का महान सपूत'

Wed, 18 Jul 2018 08:59 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi happy with DMK Stalin decision Women Reservation Bill

महिला आरक्षण विधेयक पर द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन के समर्थन का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धन्यवाद दिया है। राहुल ने स्टालिन को 'सच्चे नेता की तरह' बोलने के लिए उनकी तारीफ करते हुए 'तमिलनाडु का महान सपूत' बताया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में स्टालिन की तारीफ करते हुए लिखा कि भारत के तेज विकास के लिए महिलाएं बेहद अहम हैं। महिला आरक्षण विधेयक इस तथ्य को और मजबूती देता है। अब वक्त आ गया है कि सभी राजनीतिक पार्टियां संसद में इस बिल को पारित कराने के लिए एकजुट हों।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को स्टालिन ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जरिए राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र का समर्थन किया था। 

स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा, 'द्रमुक अध्यक्ष के. करूणानिधि ने हमेशा विधायिका में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की वकालत की है। मेरी पार्टी की तरफ से मैं इस प्रयास में राहुल गांधी का तहेदिल से समर्थन करता हूं और भारत के प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मोदी को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने संसद के मानसून सत्र के सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित कराने की कड़ी वकालत की थी और विधेयक पर बिना शर्त समर्थन देने की मंशा जताई थी।


राहुल के इस पत्र का जवाब देते केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 'नई डील' की पेश की थी। प्रसाद ने अपने पत्र में लिखा था कि महिला आरक्षण विधेयक समेत ट्रिपल तलाक विधेयक और हलाला पर कांग्रेस और भाजपा को हाथ मिला लेना चाहिए। हालांकि प्रसाद ने यह भी लिखा कि भाजपा ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन यूपीए सरकार के दौरान यह तीन साल तक लटका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed