फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacked government over Chinese incursion into Ladakh and Uttarakhand

सियासत: राहुल गांधी ने लद्दाख और उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार पर बोला हमला

Mon, 04 Oct 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 04 Oct 2021 04:09 AM IST
सार

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 100 सैनिक 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोटी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर आ गए थे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi attacked government over Chinese incursion into Ladakh and Uttarakhand
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख और उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ को लेकर रविवार को सरकार पर हमला बोला। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए रैलियों में की गई ‘56 इंच की छाती वाली’ टिप्पणी पर कटाक्ष किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने लद्दाख और उत्तराखंड का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, चीन+पाकिस्तान+मिस्टर 56 इंच बराबर भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा भारत की भूमि पर बढ़ते चीनी कब्जे के बराबर है।
विज्ञापन


चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 100 सैनिक 30 अगस्त को उत्तराखंड के बाराहोटी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार कर आ गए थे।

जानकारी के मुताबिक, चीन के सैनिक कुछ घंटे बिताने के बाद इलाके से लौटे। हालांकि, चीन के उल्लंघन पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी।

पूर्वी लद्दाख में कई इलाकों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध के बीच यह घटना हुई, हालांकि दोनों पक्षों ने दो संवेदनशील स्थानों से पीछे हटने का काम पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed