{"_id":"570bb5e44f1c1ba73c4a6adc","slug":"rahul-gandhi-attack-on-rss-and-manu-ideology","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनु-आरएसएस की विचारधारा ने देश को नष्ट किया: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मनु-आरएसएस की विचारधारा ने देश को नष्ट किया: राहुल गांधी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Apr 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
मैं आरएसएस की विचारधारा के सामने कभी नहीं झुकने वाला हूं
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मनु की विचारधारा को मानने वाले लोगों के खिलाफ हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी आपको 'अधिकार' शब्द दिखाई देगा वो मनु की सोच के खिलाफ एक्शन है और वो सब एक्शन कांग्रेस ने लिए हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी गरीबों की बात करती है, समानता की बात करती है और दूसरी तरफ आरएसएस, मनु की बात करता है। मोदीजी मन की बात करते हैं और पूरा देश सुनता है- दलित मर जाए, आदिवासी मर जाए, किसान, मजदूर मर जाए, बेरोजगार युवा मर जाए-इनको कुछ फरक नहीं पड़ता! इनके लिए मनु की सोच की रक्षा करना ही सबसे जरूरी चीज है!
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि रोहित ने आत्महत्या नहीं की उसने देश के लिए कुर्बानी दी है। रोहित वेमुला को किसने दबाया? हैदराबाद के कुलपति को पद पर किसने बैठाया? आरएसएस ने। आज हिन्दुस्तान में एक यूनिवर्सिटी नहीं है, जहां आरएसएस के लोग अपने आदमियों को नहीं बैठा रहे हैं। इनका लक्ष्य क्या है? इनका लक्ष्य आपको शिक्षा के संस्थानों के अंदर जाने से रोकने का है! जो भी इस देश में कमजोर है, जिसके पास पैसा नहीं हैं, जिसके पास शक्ति नहीं है, आवाज नहीं है, उसको कुचला जा रहा है-पर ये देश ऐसे नही चलेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी इनके सामने खड़ी होगी और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनके सामने खड़ा होगा। गरीबों की, कमजोर लोगों की, दलितों की, अल्पसंख्यकों की, बेरोजगार युवाओं की, महिलाओं की रक्षा करेगी, कांग्रेस पार्टी करेगी। मेरे ऊपर ये लोग आक्रमण क्यों करते हैं? आप सोचो?
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर ये लोग इसलिए आक्रमण करते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं आरएसएस की विचारधारा के सामने कभी नहीं झुकने वाला हूं। मैं मनु की विचारधारा के सामने कभी नहीं झुकने वाला हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि इसी विचारधारा ने इस देश को नष्ट किया था। इसी विचारधारा ने इस देश को कमज़ोर किया था, इसी विचारधारा ने इस देश को झुकाया था- और मैं इस देश को झुकते हुए कभी नहीं देखना चाहता हूं।