फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi accused election commision involved in vote theft in bihar sir

SIR: 'चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं', EC पर भड़के राहुल गांधी

Fri, 01 Aug 2025 01:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 01 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें शक था कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। ऐसे में हमने अपने स्तर पर इसकी जांच की। इस जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Rahul gandhi accused election commision involved in vote theft in bihar sir
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और हमारे पास इसके सबूत भी हैं। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मामले में ये बात कही। 
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले- हमारे पास एटम बम
राहुल गांधी ने कहा कि 'हमारे पास इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। जल्द ही पूरे देश को इसके बारे में पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है। हमें मध्य प्रदेश, लोकसभा चुनाव में हमें शक था और महाराष्ट्र में वो थोड़ा आगे गया। एक करोड़ मतदाता जोड़े गए थे। इसके बाद हमने अपनी ही जांच की और उस जांच में जो मिला है, वो एटम बम है।'
विज्ञापन

 


राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं पूरी गंभीरता से बोल रहा हूं कि ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम आपको नहीं छोड़ेंगे। आप भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और यह देशद्रोह से कम नहीं है। आप कहीं भी हों, भले ही आप सेवानिवृत्त हों, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।'

ये भी पढ़ें- Bihar SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता प्रारूप प्रकाशित; देखिए कैसे सर्च करें वोटर लिस्ट में नाम

बिहार एसआईआर को लेकर संसद में भी हंगामा
बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के काम का विपक्ष द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में भी काफी हंगामा जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष इस प्रक्रिया को वोटों की चोरी बताकर खारिज कर रहा है। वहीं चुनाव आयोग इसे अवैध मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की कवायद बता रहा है। फिलहाल इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed