फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated

शादी: राघव लखपति तो परिणीति के पास करोड़ों की संपत्ति; जानें आप सांसद-बॉलीवुड एक्ट्रेस में कौन कितना पढ़ा-लिखा

Sun, 24 Sep 2023 06:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 24 Sep 2023 06:44 PM IST
सार

Parineeti Chopra Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ रिश्तों के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी आज यानी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई।

विज्ञापन
Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा। - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने रविवार यानी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी कर ली। शादी से पहले की तैयारियों और कार्यक्रमों के लिए परिणीति का परिवार उदयपुर पहुंचा चुका था। इस दौरान सियासी हस्तियों से लेकर बॉलीवुड के स्टार भी नजर आए।

विज्ञापन

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इन सबके बीच लोग राघव और परिणीति की जिंदगी के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि जोड़े की संपत्ति कितनी है? इनमें से ज्यादा अमीर कौन है? इनमें किसने क्या पढ़ाई की है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा - फोटो : SOCIAL MEDIA

राघव के बारे में 
आप नेता राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम सुनील चड्ढा और माता का नाम अल्का चड्ढा है। उन्होंने 2009 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट किया। 

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन से शुरू हुआ सफर 
राघव 2011 में 23 वर्ष की उम्र में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में शामिल हुए। राघव का सफर महज 23 वर्ष की उम्र में ही आंदोलन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही टीमों, क्षेत्र विशेषज्ञों और शिक्षाविदों साथ काम करते हुए और उनके निष्कर्षों को संकलित करने और मसौदा बनाने के साथ शुरू हुआ। बाद में यही मसौदा दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र बना।  

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

2019 लोकसभा चुनाव में आजमाई किस्मत 
वह दिल्ली सरकार के बजट का मसौदा तैयार करने में शामिल रहे। एक सलाहकार के रूप में कुछ समय के लिए और वित्त मंत्रालय के साथ काम किया। जब आप ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल की, तो 26 साल की उम्र में चड्ढा को आप का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2019 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से किस्मत आजमाई। हालांकि, चुनाव में राघव भाजपा के रमेश बिधूड़ी से बड़े अंतर से हार गए। 

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
जीत का जश्न मनाते हुए राघव चड्ढा - फोटो : PTI

2020 में बने विधायक 
फरवरी 2020 में राघव दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर सीट से मैदान में उतरे। इस बार उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार आरपी सिंह के खिलाफ जीत हासिल की। चुनावों के बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया और दिल्ली सरकार में जल विभाग सौंपा गया।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
राघव चड्ढा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विधायक से इस्तीफा देकर पहुंचे संसद 
मार्च 2022 में आप ने दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा को चार अन्य लोगों के साथ पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बना दिया। संसद के उच्च सदन के लिए वह निर्विरोध चुने गए। दिल्ली के विधायक के रूप में इस्तीफा देकर आप नेता 33 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बन गए। उन्हें राज्यसभा में वित्त पर संसद की स्थायी समिति के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया। इसी बीच इंडिया फैशन अवार्ड्स द्वारा उन्हें सबसे स्टाइलिश राजनेता से सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद अब उन्हें पार्टी का लिटिगेशन प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही वह आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 

कितने अमीर हैं राघव चड्ढा?
मार्च 2022 में राज्यसभा चुनाव के लिए हलफनामे में राघव चड्ढा ने अपनी चल और अचल सम्पत्तियों की जानकारी दी थी। चुनाव हलफनामे के अनुसार उस वक्त राघव के पास महज 30 हजार रुपये नकद थे। आप नेता की उस वक्त की चल संपत्ति करीब 37 लाख रुपये की थी। वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने 2.44 लाख रुपये की आय दिखाई थी। 

चुनावी घोषणापत्र में आप नेता ने बताया है कि उनके पास मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2009) है जिसकी कीमत 1.32 लाख रुपये थी। वहीं 4.95 लाख रुपये की 90 ग्राम की ज्वेलरी भी उनके पास है।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
parineeti chopra - फोटो : instagram

अब जानते हैं परिणीति के बारे में
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिणीती चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। 

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
गोलमाल अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर्थिक मंदी की वजह से फिल्मों की तरह आईं
उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में लंदन से ऑनर्स डिग्री हासिल की है। वो इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। साल 2009 में आर्थिक मंदी का दौर आया और परिणीति वापस इंडिया आ गईं। यहां आने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने पीआर मैनेजर के तौर पर काम किया।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
परिणीति चोपड़ा - फोटो : SOCIAL MEDIA

यूं शुरू किया करियर 
प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग करता देख परिणीति को भी एहसास हुआ कि वो भी ये कर सकती हैं। उन्हें भी एक बार तो हाथ आजमाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया और यशराज बैनर के तले तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया। साल 2011 में परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में साइड रोल किया। उनकी अदाकारी को खूब पसंद भी किया गया। इसके बाद ही तुरंत साल 2012 में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इशकजादे' में बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए परिणीति को स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। पहली ही फिल्म से परिणीति की किस्मत चमक गई। इसके बाद परिणीति ने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्में कीं। 

परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परी ने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। परिणीति के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल आप नेता के साथ की सगाई 
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों को बहुत पसंद आई। इसके साथ ही परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की भी चर्चा हुई। दरअसल, परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में आने से पहले ब्रिटेन में रहकर पढ़ती थीं। यहां यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रही थीं। उसी दौरान राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनाॅमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे तभी दोनों की जान पहचान हुई थी।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। परिणीति एक फिल्म चमकीला की शूटिंग के लिए पंजाब में थीं, जहां राघव परिणीति से मिलने पहुंचे थे। दोनों इन मुलाकातों में एक दूसरे पर दिल हार बैठे और एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान राघव चड्ढा ने अपने और परिणीति के रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया, 'हमारी मुलाकात मैजिकल और नेचुरल थी। मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद देता हूं कि मेरे जीवन में परिणीति आई।' परिणीति को राघव ने वरदान बताते हुए कहा कि वह यह बड़ा आशीर्वाद है और मैं बेहद खुश हूं कि वह मेरी पार्टनर हैं।

Raghav Chaddha Parineeti Chopra Wedding: who is more richer and more educated
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी अमीर हैं परिणीति?
फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2019 में परिणीति की कमाई 12.5 करोड़ रुपये थी। फोर्ब्स इंडिया में उनकी कमाई का जरिया फिल्म और विज्ञापन बताए गए थे। हालांकि, अब फाइनेंशियल एक्सप्रेस जैसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री की कुल संपत्ति लगभग 60 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed