{"_id":"5a0d14df4f1c1bc9678bbf1d","slug":"rafale-deal-rahul-gandhi-asks-why-reliance-on-someone-with-nil-experience-in-aerospace","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राफेल डील: राहुल ने पूछा- एयरोस्पेस में अनुभव नहीं रखने वाले को क्यों दिया काम?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल डील पर हो रहे विवाद के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने अपने ट्वीट में रिलायंस का नाम लेकर कहा कि वह मेक इन इंडिया का जरूरी हिस्सा है। यह लिखने के साथ राहुल ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया जिसमें रिलायंस को राफेल डील का पार्टनर बताते हुए सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के आरोपों पर फ्रांस का जवाब, कहा- राफेल डील से भारत को फायदा
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर फ्रांस पहले ही सफाई दे चुका है। फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि राफेल डील में भारत का फायदा है और इस लड़ाकू विमान को इसके बेहतरीन प्रदर्शन और उचित कीमत के चलते चुना गया है। राजनयिक सूत्रों ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि किसी भी तरह का दावा करने से पहले तथ्यों पर गौर करना जरूरी है।
विज्ञापन
क्या है मामला: कांग्रेस की तरफ से रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राफेल एयरक्राफ्ट डील में घोटाला किया है। सुरजेवाला ने इसे राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने 526 करोड़ की डील को 1571 करोड़ में किया।
Self "Reliance" is obviously a critical aspect of "Make in India."
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 16, 2017
Self "Reliance" is obviously a critical aspect of "Make in India."
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 16, 2017
क्या है राफेल डील
20 अगस्त 2007 यानी मनमोहन सरकार के वक्त 126 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां ईव द्रियां ने उस वक्त के रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के साथ डील साइन की थी। इसके मुताबिक, 36 राफेल भारत को मिलेंगे जिसमें से पहला 2019 तक मिलेगा।