{"_id":"5a0cc7264f1c1bf4688bb799","slug":"raphael-deal-will-benefit-for-india-says-french-diplomat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के आरोपों पर फ्रांस का जवाब, कहा- राफेल डील से भारत को फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के आरोपों पर फ्रांस का जवाब, कहा- राफेल डील से भारत को फायदा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
rafale fighter plane
- फोटो : social media
राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस के आरोपों पर फ्रांस ने जवाब दिया है। फ्रांस के राजनयिक सूत्रों ने कहा कि राफेल डील में भारत का फायदा है। इस लड़ाकू विमान को इसके बेहतरीन प्रदर्शन और उचित कीमत के चलते चुना गया है।
विज्ञापन
पढ़ें- कांग्रेस ने पूछा- यूपीए के समय 526 करोड़ का एक विमान 1570 में क्यों खरीदा गया
विज्ञापन
राजनयिक सूत्रों ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि किसी भी तरह का दावा करने से पहले तथ्यों पर गौर करना जरूरी है। मालूम हो कि मंगलवार को कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने का दावा था कि यूपीए में जिस एक विमान को खरीदने के लिए 526 करोड़ रुपये तय हुए थे, उसे 1570 करोड़ रुपये में इसी कंपनी से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं यूपीए सरकार ने विमान खरीद के साथ तकनीकी लेने का भी समझौता किया था जबकि अब तकनीकी भी नहीं मिलेगी। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में पांच सवाल पूछे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में तय सौदे के मुताबिक सरकारी सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. को सौदे से जोड़कर हानि पहुंचाने और रिलायंस डिफेंस लि. को लाभ पहुंचाया है।
पढ़ें- राफेल के भरोसे चीन से आगे निकल सकता है भारत? पढ़ें, क्या कहते हैं एक्सपर्ट