फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radio Frequency Identification device will be stated at India-Nepal Border

कर चोरी रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर लगेगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस

Wed, 10 Oct 2018 06:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमरउजाला, सोनौली (महराजगंज)
न्यूज डेस्क, अमरउजाला, सोनौली (महराजगंज) Updated Wed, 10 Oct 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
Radio Frequency Identification device will be stated at India-Nepal Border

नेपाल के नाम पर सामान मंगाकर भारत में बेचने और जीएसटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाया जाएगा। कर चोरी की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को जीएसटी कमिश्नर गोरखपुर जयंत कुमार सिंह ने सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। उन्होंने सरहद से पांच किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस लगाने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


सिंह ने बताया कि डिवाइस पहली नवंबर को लग जाएगा। ऐसा शासन के आदेश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर डिवाइस लगाया जाएगा। सोनौली सरहद के कुनसेरवा बाइपास पर डिवाइस लगेगा। 
विज्ञापन


सभी ट्रकों को शासन की तरफ से सौ रुपये में एक टैग मिलेगा, जिसकी वैधता एक साल की होगी। इसमें ट्रक और माल की सभी डिटेल होगी। ट्रक के डिवाइस टावर के नीचे से गुजरते ही शासन को उसकी सारी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया की व्यवस्था एक नवंबर से लागू होगी और जिस ट्रक पर टैग नहीं होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed