फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Radhika and Anant Ambani seeks blessings of From Jagadguru Rambhadracharya At Shubh Ashirwad Ceremony

Anant Radhika Wedding: राधिका और अनंत ने दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का लिया आशीर्वाद, PM ने भी लिया आशीष

Sun, 14 Jul 2024 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Jul 2024 01:44 PM IST
सार

जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के विशेष आमंंत्रण पर दोनों महाराज यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Radhika and Anant Ambani seeks blessings of From Jagadguru Rambhadracharya At Shubh Ashirwad Ceremony
अनंत-राधिका और पीएम मोदी ने महाराज का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो गई है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध गए। अब अंबानियों के खानदान की शादी थी तो बड़ी-बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगना तो आम बात थी। दोनों की शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गज शामिल हुए। वहीं, नए जोड़े ने द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन




पैर छूकर लिया आशीर्वाद
जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के विशेष आमंंत्रण पर दोनों महाराज यहां पहुंचे थे। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के समारोह स्थल पर पहुंचते ही नीता और मुकेश ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन




विधि-विधान के अनुसार, दोनों शंकराचार्य महाराज की चरण पादुका की पूजा की गई। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही अनेकों भक्तों ने शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी से लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री के शादी समारोह में पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उन्हें अपने बेटे और बहू राधिका से मिलवाया। अनंत और राधिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। न केवल अनंत और राधिका बल्कि उनके बाद मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने भी पीएम मोदी के पैर छुए।

ममता, अखिलेश और ठाकरे भी हुए शरीक
अनंत और राधिका की शादी में न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल भी शामिल हुई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ शादी में पहुंचे। ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव भी शादी में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed