{"_id":"63cb2e1187f0aa55fe4e9c0c","slug":"r-vishnu-prasad-honored-as-most-eminent-scientist-of-the-year-2022-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: आर विष्णु प्रसाद वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सम्मान: आर विष्णु प्रसाद वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित
Sat, 21 Jan 2023 05:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:43 AM IST
सार
विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर विष्णु प्रसाद को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
स्मार्ट शहरों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बड़े स्तर पर जल के शोधन, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद का चयन न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक जूरी ने किया था।
विज्ञापन
उनके अलावा परमवीर चक्र सूबेदार मेजर संजय कुमार, हॉकी खिलाड़ी दिवंगत मेजर ध्यानचंद, फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन, पद्म श्री आलोक मेहता, पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, ओलंपिक एथलीट और पद्म श्री सुधा सिंह, राष्ट्रीय पैरालंपिक कोच सत्यनारायण, आईपीएस यशस्वी यादव, टी-सीरीज के अध्यक्ष और एमडी भूषण कुमार और द कश्मीर फाइल्स अभिनेता दर्शन कुमार समेत 31 लोगों को इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।