फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Questions on Congress's ability to contest elections alone

हर राज्य में कांग्रेस तलाश रही कंधा, अकेले चुनाव लड़ने की कुव्वत पर उठने लगे सवाल

Sun, 30 Apr 2017 07:58 AM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
 Questions on Congress's ability to contest elections alone
फाइल फोटो - फोटो : Getty images

अकेले दम पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की कुव्वत पर सवाल उठने लगे हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस का खुद का मजबूत संगठन है और जहां अपने बलबूते भाजपा से मुकाबला करने का दम रखती है, वहां भी कई छोटे और क्षेत्रीय दल कांग्रेस पर गठबंधन का दबाव बना रहे हैं। इन दलों के दबाव में कांग्रेस हाईकमान गठबंधन के विकल्पों पर सोचने लगा है। कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर और गुजरात में एनसीपी और जनता दल युनाइटेड कांग्रेस पर गठबंधन के लिए दबाव बना रहे हैं। इन दलों का कहना है कि यदि कांग्रेस अकेले लड़ी तो यूपी और दिल्ली में एमसीडी चुनाव जैसा हाल होगा।

विज्ञापन


एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और जदयू नेता के सी त्यागी ने हाल ही में गुजरात दौरा कर कांग्रेस के कई नेताओं से गठबंधन पर बात की। दिल्ली में भी वे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से संपर्क में हैं। वहीं कर्नाटक में हुए हाल के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए भले ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को श्रेय दिया जा रहा है, लेकिन एच डी देवेगौड़ा की पार्टी जद यू सेक्यूलर ने उपचुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। जिससे वोटों का विभाजन नहीं हुआ और इसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिला। 
विज्ञापन


मगर इसके बावजूद आगामी कर्नाटक चुनाव में मुख्यमंत्री अकेले दम पर लड़ने को लेकर विचार कर रहे हैं। हालांकि उनकी पार्टी में कई वरिष्ठ नेता उनके इस रुख का विरोध कर रहे हैं। देवेगौड़ा और उनके बेटे कुमारस्वामी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के इच्छुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुजरात में भी कांग्रेस के सामने भाजपा को हराने की चुनौती है। जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि सेक्यूलर दलों को एकजुट रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस की है। कांग्रेस संसद के अंदर और राष्ट्रपति चुनाव में तो क्षेत्रीय दलों के साथ तालमेल चाहती है मगर राज्यों के चुनाव में इससे परहेज करती है। त्यागी कांग्रेस को अपने इस रुख को बदलने की नसीहत देते हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस में गठबंधन को लेकर विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed