फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Earthquake News PM Modi Urges People After Tremors in Delhi Details In Hindi

Delhi Earthquake: 'सभी धैर्य बरतें और सतर्क रहें', दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद पीएम मोदी की लोगों से अपील

Mon, 17 Feb 2025 07:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Feb 2025 07:17 AM IST
सार

मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने, धैर्य बरतने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की जाती है। इसके साथ ही संभावित झटकों के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।'

विज्ञापन
Delhi Earthquake News PM Modi Urges People After Tremors in Delhi Details In Hindi
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि डरे सहमे लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग गहरी नींद से जाग गए। हालांकि, अब तक इससे किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बतायाकि भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में था और सुबह 5:36 बजे यह पांच किलोमीटर की गहराई में आया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था।


Image

मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की जाती है। इसके साथ ही संभावित झटकों के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।'

Image

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लोगों से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया। दिल्ली पुलिस ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं, दिल्ली!' पुलिस ने लोगों से आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने का भी आग्रह किया। भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed