फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quad leaders virtual summit PM Modi to meet Joe Biden virtually discuss bilateral and global issues

क्वाड देशों की पहली बैठक आज: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा

Fri, 12 Mar 2021 05:42 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Mar 2021 05:42 AM IST
विज्ञापन
Quad leaders virtual summit PM Modi to meet Joe Biden virtually discuss bilateral and global issues
QUAD leaders - फोटो : PTI

क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


क्वाड देशों की यह बैठक समकालीन चुनौतियों जैसे लचीला आपूर्ति शृंखला, उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन


बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोरिसन के बीच साझा हितों वाले क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान कोरोना महामारी का मुकाबला करने और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, समान एवं सस्ते टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम करने पर होगी बात  
बैठक के दौरान चीनी उत्पादों पर निर्भरता कम करने की मंशा पर भी चर्चा होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन दुनिया में  60 फीसदी दुर्लभ धातुओं का उत्पादन करता है और बाजार पर इसका कब्जा है जो दुनिया के लिए आपूर्ति की चिंताओं को बढ़ाता है। क्वाड देशों की इस वार्ता का उद्देश्य नई उत्पादन तकनीकों और विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग कर इसका मुकाबला करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed