फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   qatar industrial accident pm condolences PM Modi Qatar Amir Call

गैस प्लांट हादसे में 12 भारतीयों की मौत: प्रधानमंत्री मोदी को कतर के अमीर ने किया फोन, जानिए क्या हुई बात

Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
सार

कतर के रास लफान गैस प्लांट में तकनीकी खराबी से हुए विस्फोट में 12 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद कतर के अमीर ने पीएम मोदी को फोन कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और संकट की इस घड़ी में दोनों देशों ने आपसी एकजुटता दोहराई है।
 

विज्ञापन
qatar industrial accident pm condolences PM Modi Qatar Amir Call
पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोमवार को कतर के रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी के एक बड़े गैस प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में 12 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद देश में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फोन कॉल के लिए कतर के अमीर का धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों का दर्द साझा किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। भारत और कतर ने जोर दिया कि वे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। दोनों देश इस मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कतर सरकार द्वारा घायलों को तुरंत दी गई चिकित्सा सहायता की सराहना की।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के कारण हादसा
यह हादसा कतर एनर्जी एलएनजी की ओर से संचालित बरजान गैस आपूर्ति सुविधा में हुआ। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह धमाका किसी साजिश का हिस्सा नहीं था। प्लांट को दोबारा चालू करते समय एक बड़ी तकनीकी खराबी आ गई थी। इसी खराबी के कारण अचानक जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग फैल गई। इस आग ने काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कतर गैस प्लांट हादसा: धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, विदेश मंत्रालय और दूतावास अलर्ट


मरने वालों में 12 भारतीय
दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे में हताहत लोगों की पुष्टि की है। इस दर्दनाक धमाके में कुल 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। दुखद यह है कि इन 13 मृतकों में से 12 लोग भारत के नागरिक थे। वहीं एक मृतक पड़ोसी देश पाकिस्तान का था। हादसे में कुल 66 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का इलाज कतर के अस्पतालों में चल रहा है। अभी सभी की हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है।

रखरखाव के बाद खुला था प्लांट
यह बरजान गैस प्लांट दिसंबर 2025 से पूरी तरह बंद पड़ा था। यहां बड़े पैमाने पर मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम के पूरा होने के बाद, हादसे से ठीक दो दिन पहले ही प्लांट को दोबारा चालू किया गया था। लेकिन दो दिन बाद ही इतना बड़ा हादसा हो गया। कतर एनर्जी ने साफ किया है कि इस हादसे से देश के एलएनजी निर्यात और बंदरगाह के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। व्यापार पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed