{"_id":"588748cf4f1c1b403fcf4a99","slug":"punjab-election-polls-deputy-cm-and-mp-bhagwant-mann-will-contest-in-jalalabaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में डिप्टी सीएम को टक्कर देने उतरे आप सांसद मान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जलालाबाद में डिप्टी सीएम को टक्कर देने उतरे आप सांसद मान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का हलका है। इससे पहले वह आसानी से यहां से जीतते आए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पहले यहां से अपने पंजाब के सबसे लोकप्रिय नेता भगवंत मान को चुनाव मैदान में उतार दिया। उसके बाद कांग्रेस ने अपने युवा सांसद रवनीत बिट्टू को उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसके बाद लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है।
विज्ञापन
जलालाबाद में राइस शैलर की मार्केट है। यहां पर लगभग 65 राइस शैलर है। यहीं से देश व विदेशों में चावल सप्लाई होता है। जलालाबाद नगर कौंसिल में 17 वार्ड हैं। यहां पर लोग चावल का धंधा ज्यादा करते हैं। कोई फैक्ट्री नहीं है। जलालाबाद अकाली दल का गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
यहां से सन् 1997 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने कांग्रेसी प्रत्याशी हंस राज जोसन को 3397 वोटों से हराया था। उसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी हंस राज जोसन ने अकाली दल के उम्मीदवार शेर सिंह को 4331 वोटों से पराजित किया था। 2007 के चुनाव में अकाली प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने कांग्रेसी उम्मीदवार हंस राज जोसन को 44077 वोटों से पराजित किया था। क्योंकि जलालाबाद के लोगों को हंस राज जोसन के रिश्तेदारों ने बहुत तंग किया था इसीलिए लोगों ने घुबाया को वोटें डाली थी।
विज्ञापन
सन् 2009 के उपचुनाव में अकाली दल के प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने 80662 वोटों से कांग्रेसी प्रत्याशी हंस राज जोसन को पराजित किया था। 2012 के चुनाव में अकाली प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेसी प्रत्याशी मलकीत सिंह हीरा को 50246 वोटों से हराया था। 2017 के चुनाव में जलालाबाद से अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल, आप से भगवंत मान व कांग्रेस के बीच त्रिकोणा मुकाबला है।