फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune porsche case Accused father grandfather among five booked in abetment of suicide case news in hindi

पुणे पोर्श मामला: नाबालिग आरोपी के पिता-दादा की क्यों बढ़ीं मुश्किलें, किस मामले में दर्ज किया गया एक और केस?

Fri, 07 Jun 2024 11:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुणे पोर्श मामले की जांच के दौरान विनय काले के पिता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसमें शशिकांत को आत्महत्या के लिए उकसाने में नाबालिग के पिता, दादा और तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई थी।

विज्ञापन
Pune porsche case Accused  father grandfather among five booked in abetment of suicide case news in hindi
आरोपी नाबालिग के पिता - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे पोर्श मामले में पुणे पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता, दादा और अन्य तीन के खिलाफ चंदननगर पुलिस स्टेशन में एक और मामला दर्ज किया है। स्थानीय व्यापारी डीएस कतुरे ने नाबालिग आरोपी के पिता, दादा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोपी के पिता-दादा और अन्य तीनों को अपने बेटे की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


नाबालिग आरोपी के पिता-दादा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, डीएस कतुरे के बेटे शशिकांत ने अपने व्यापार के लिए ऋण लिया था, लेकिन वह इसे चुकाने में असमर्थ थे। ऋण चुकाने में असमर्थ होने के कारण आरोपी विनय काले ने उनका लगातार उत्पीड़न किया, जिसके बाद उन्होंने जनवरी में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद पुलिस ने आरोपी विनय काले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पुणे पोर्श मामले की जांच के दौरान विनय काले के पिता ने पुलिस से संपर्क किया, जिसमें शशिकांत को आत्महत्या के लिए उकसाने में नाबालिग के पिता, दादा और तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई थी।" पुणे पुलिस ने आरोपी के पिता, दादा और तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया। इसी के साथ धारा 420 और 34 भी जोड़े गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे पोर्श मामले में खून के नमूने को बदलने के आरोप में नाबालिग आरोपी के पिता पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। वहीं, नाबालिग आरोपी को बचाने के लिए अपने ड्राइवर को अपराध की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए जबरदस्ती करने के आरोप में दादा को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। 


क्या है पुणे पोर्श मामला
पुणे शहर में 18-19 मई की दरम्यानी रात को करीब तीन करोड़ रुपये की पोर्श कार को तेज गति से दौड़ाने के चक्कर में 17 साल के लड़के ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अपना संतुलन खोकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चली गई, जिससे उस पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed