{"_id":"6abf81a121e855dff4077e3f","slug":"pune-murder-case-what-did-siya-search-for-on-google-before-ketan-s-murder-big-revelations-in-charge-sheet-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे मर्डर केस: केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च? चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे मर्डर केस: केतन की हत्या के लिए सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च? चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे
सार
पुणे ग्रामीण पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या के अलग-अलग तरीकों की इंटरनेट पर जानकारी जुटाई थी। दोनों ने जहरीले ‘डेथ कैप मशरूम’ और ऑस्ट्रेलिया के मशरूम हत्या मामले के बारे में सर्च किया था। बाद में मार्च 2025 में लोहगढ़ किले से गिरकर एक युवती की मौत की खबर से कथित तौर पर केतन को चट्टान से धक्का देने की योजना बनाई।
विज्ञापन
सिया ने गूगल पर क्या-क्या किया था सर्च?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश रचते वक्त इंटरनेट पर हत्या के अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी जुटाई थी। चार्जशीट के मुताबिक, दोनों ने दुनिया के बेहद जहरीले मशरूम में शामिल 'डेथ कैप मशरूम' के बारे में सर्च किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के उस चर्चित मामले के बारे में भी जानकारी जुटाई गई थी, जिसमें एक महिला पर परिवार के लोगों को जहरीले मशरूम खिलाकर मारने का आरोप लगा था। पुलिस का दावा है कि मशरूम के जरिए हत्या का तरीका मुश्किल और जोखिम भरा लगने के बाद आरोपियों ने दूसरा रास्ता तलाशा।
यह भी पढ़ें- मुंबई: शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति; सौरव दास ने लगाए आरोप
वारदात की जांच के दौरान पुलिस को सिया की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री में मार्च 2025 की एक खबर भी मिली। यह खबर 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट मानसी गोविंदपुरकर की मौत से जुड़ी थी। मानसी की लोहगढ़ किले की ऊंची चट्टान से गिरने के कारण मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार, इसी खबर से सिया को केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धक्का देने का विचार आया। चार्जशीट में आरोप है कि सिया और चेतन ने ऐसा करने की साजिश की योजना इसलिए भी बनाई, ताकि घटना हत्या के बजाय हादसा लगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, केतन को लोहगढ़ किले तक लाने के लिए आरोपियों ने 'माही' नाम की एक काल्पनिक सहेली के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट के जरिए केतन से बातचीत की गई और उसे बताया गया कि 18 जून को लोहगढ़ किले पहुंचना है, जहां अगले दिन 19 जून को सिया के जन्मदिन पर सरप्राइज मनाने की योजना है। पुलिस का कहना है कि केतन इस झांसे में आ गया और तय योजना के मुताबिक किले पर पहुंचा। वहां आरोपियों ने मौका देखकर उसे चट्टान से नीचे धक्का दे दिया। गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- पानी की किल्लत और कर्ज का बोझ: किसानों का दर्द सुनने पहुंचे शरद पवार; फडणवीस सरकार से की ये मांगें
मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने 23 जून को केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया था। इस साजिश में मदद करने वाले चेतन के दोस्त रितेश हांगे को 5 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। सितंबर में पुणे ग्रामीण पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अदालत में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।