{"_id":"582484414f1c1b067fb3a356","slug":"pune-found-52-note-of-1000-in-dustbin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे : कूडे़दान में सफाईकर्मी को मिलें 1000 के 52 नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पुणे : कूडे़दान में सफाईकर्मी को मिलें 1000 के 52 नोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को बैंक खुलने के साथ ही पांच सौ और हजार के नोट बदलने के लिए सुबह से बैंकों के बाहर लोगों की कतारें लग गईं। वहीं, पुणे शहर के लॉ कॉलेज रोड़ इलाके में एक कूड़ेदान में हजार के 52 नोट मिलने से खलबली मच गई। महिला सफाईकर्मी ने ईमानदारी से वह रकम पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुणे की डेक्कन पुलिस ने इसके असली होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुणे का लॉ कालेज रोड रईसों का इलाका माना जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे शहर के कांचन गली में महिला सफाईकर्मी शांताबाई ओव्हाल कचरा बिन रही थी। वह एक कूड़ेदान से सूखा और गिला कचरा अलग कर रही थी। उसी समय उसे एक प्लास्टिक का कैरीबैग दिखाई दिया। उसने वह बैग खोलकर देखा तो उसमें हजार रुपये के 52 नोट रखे हुए थे। यह नोट किसने फेंके इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
महिलाकर्मी ने नोट मिलने की जानकारी अपने सुपरवाइजर खंडू कसबे को दी और फिर खंडू ने डेक्कन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी नोट कब्जे में ले लिए और जांच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस के मुताबिक लैब में चेकिंग के बाद पता चला है कि यह सभी नोट असली हैं। कूड़ेदान में नोट किसने फेंके हैं पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन