{"_id":"6219f3b85c8ddd42e3155ad5","slug":"pune-fir-against-ips-officer-rashmi-shukla-in-phone-tapping-case-second-ips-officer-after-parambir-singh-which-is-in-circle","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर, परमबीर सिंह के बाद दूसरी वरिष्ठ अधिकारी पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर, परमबीर सिंह के बाद दूसरी वरिष्ठ अधिकारी पर केस
Sat, 26 Feb 2022 03:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Feb 2022 03:02 PM IST
सार
पुणे के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रश्मि शुक्ला फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।
विज्ञापन
ips rashmi shukla
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के बाद वह दूसरी आईपीएस हैं, जिन पर एफआईआर की गई है। शुक्ला के खिलाफ अवैध फोन टैपिंग मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुणे के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रश्मि शुक्ला फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। वह पहले पुणे की पुलिस आयुक्त रह चुकी हैं।
विज्ञापन
पुणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंद गार्डन पुलिस थाने में रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अवैध रूप से फोन टैपिंग का आरोप लगाया गया है। उन पर भारतीय टेलीग्राफ कानून की धारा 26 लगाई गई है।
विज्ञापन
बीड पालिकाध्यक्ष, बेटे पर हत्या के प्रयास का केस
स्थानीय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारतभूषण क्षीरसागर, उनके बेटे योगेश और छह अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवाजी नगर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष शुक्रवार सुबह सतीश क्षीरसागर और फारुख सिद्दीकी को बुरी तरह पीटा गया था। सतीश के पैर में गोली भी लगी थी। दोनों को औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिले के पुलिस अधीक्षक राजा रामास्वामी का कहना है कि यह मामला एक जमीन सौदे से जुड़ा होने की आशंका है।