फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune court summoned Lok Sabha LoP Rahul Gandhi in Veer Savarkar defamation case

Rahul Gandhi: पुणे कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में किया तलब; लंदन में सावरकर पर दिया था विवादित बयान

Sat, 26 Apr 2025 03:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 03:40 PM IST
सार

वीर सावरकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में पुणे की एक एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया है। अदालत ने उन्हें नौ मई को इस मामले में पेश होने को कहा है। 

विज्ञापन
Pune court summoned Lok Sabha LoP Rahul Gandhi in Veer Savarkar defamation case
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पुणे की एक एमपी-एमएलए अदालत ने वीर सावरकर के एक रिश्तेदार द्वारा दायर मानहानि के मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को तलब किया है। अदालत ने राहुल गांधी को 9 मई, 2025 को अदालत में पेश होने को कहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला तब दर्ज किया गया था जब उन्होंने लंदन की अपनी यात्रा के दौरान वीर सावरकर के बारे में एक बयान दिया था। जिसके बाद विनायक दामोदार सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने इस मामले में अदालत का रुख किया। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बीते कई सालों में लगातार कई मौकों पर सावरकर को बदनाम किया है। ये मामला विशेष तौर पर 5 मार्च, 2023 को जब गांधी यूनाइटेड किंगडम में ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


अपनी शिकायत में सत्यकी सावरकर ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने सावरकर के खिलाफ जानबूझकर बेबुनियाद आरोप लगाए। ऐसा करके उन्होंने सावरकर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और शिकायतकर्ता और उनके परिवार को मानसिक पीड़ा भी पहुंचाई। शिकायत में कहा गया है कि अपमानजनक भाषण इंग्लैंड में दिया गया था, लेकिन इसे पूरे भारत में प्रसारित किया गया, जिसका असर पुणे में महसूस किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Pahalgam Attack: 'हमने नहीं कराया हमला, हमारा कोई वास्ता नहीं', भारत के खौफ से पलटा TRF; पहले ली थी जिम्मेदारी

सत्यकी ने अपनी शिकायत में बतौर सबूत लंदन में राहुल गांधी के भाषण के वीडियो को लेकर प्रकाशित कई समाचार रिपोर्ट और एक यूट्यूब लिंक पेश किया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि गांधी ने सावरकर पर एक किताब लिखने का झूठा आरोप लगाया, जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई का वर्णन किया था, जिसे सावरकर ने कभी नहीं लिखा और ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें- India vs Pakistan: भारत से कौन-कौन से समझौतों को तोड़ने की गीदड़भभकी दे रहा पाकिस्तान, इसका क्या और कितना असर? 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed