{"_id":"5c669e40bdec22736d6a1ba2","slug":"pulwama-attack-crpf-personnel-bhagirath-singh-went-on-duty-by-promising-father-to-return-to-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमलाः पिता से जल्द वापस आने का वादा कर ड्यूटी पर गया था भागीरथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमलाः पिता से जल्द वापस आने का वादा कर ड्यूटी पर गया था भागीरथ
Fri, 15 Feb 2019 04:40 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, धौलपुर
भाषा, धौलपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुआ जवान भागीरथ सिंह अपने पिता से किया आखिरी वादा पूरा नहीं कर पाया। दो दिन पहले ड्यूटी पर रवाना होने से पहले धौलपुर के भागीरथ सिंह ने अपने पिता परशुराम से जल्दी ही घर वापस आने का वादा किया था, लेकिन अब वह कभी वापस नहीं आएगा।
विज्ञापन
धौलपुर जिले के राजाखेडा उपखंड क्षेत्र के गांव जैतपुर का लगभग 27 वर्षीय भागीरथ सिंह छह साल पहले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुआ था। करीब चार साल पहले रंजना देवी के साथ विवाह के बंधन में बंधे भागीरथ सिंह के तीन साल का बेटा विनय तथा डेढ साल की बेटी शिवांगी है।
विज्ञापन
शहीद भागीरथ की पत्नी रंजना का रो रोकर बुरा हाल है। उसके पिता परशुराम की आंखें पथरा सी गईं हैं। विनय और शिवांगी को तो यह अहसास भी नहीं है कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सरपंच कपूर चंद गुर्जर बताते हैं कि भागीरथ को बचपन से ही बंदूक से खेलने का शौक था।
विज्ञापन
सरपंच के अनुसार भागीरथ की मां उसके बचपन में ही चल बसी थी। पिता परशुराम ने ही दोनों भाइयों को पाल पोस कर बड़ा किया। भागीरथ सिंह का छोटा भाई बलवीर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। दो दिन पहले ही ड्यूटी पर रवाना होने से पहले भागीरथ सिंह ने अपने पिता के साथ बातचीत में जल्द ही वापस आने की बात कही थी। भागीरथ की शहादत पर पूरा जैतपुर गमजदां है।