फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry CM Narayanasamy demands President to call back Lieutenant governor Kiran Bedi

पुडुचेरी : मुख्यमंत्री नारायणसामी ने राष्ट्रपति से की किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग

Fri, 27 Dec 2019 03:24 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 27 Dec 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Puducherry CM Narayanasamy demands President to call back Lieutenant governor Kiran Bedi
नारायणसामी (फाइल फोटो)

उपराज्यपाल किरण बेदी से चल रही तकरार के बीच पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बेदी को वापस बुलाने की अपील की है। नारायणस्वामी ने कहा, 23 दिसंबर को पुडुचेरी आए राष्ट्रपति को मैंने इस बारे में ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


इसमें बताया है कि उपराज्यपाल निरंकुशता से काम कर रही हैं। वह पद का दुरुपयोग करके संविधान के प्रावधानों को पलट रही हैं। वह अपने अधिकारों से इतर सरकार के दैनिक कार्यों में हस्तक्षेप कर रही हैं। वह समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रही हैं, जो कि संविधान के खिलाफ है।

विज्ञापन

किरण बेदी और नारायणसामी के बीच तनातनी

इस साल दिसंबर की शुरुआत में भी नारायणसामी ने कहा था कि वह निर्वाचित सरकार के फैसलों को लागू करने में लगातार कथित तौर पर बाधा डालने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि बेदी इस साल 30 अप्रैल को मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कई कल्याणकारी योजनाओं को रोक रही हैं। उच्च न्यायालय ने कहा था कि बेदी को सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अदालत ने मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव द्वारा दायर याचिका में यह आदेश दिया था। याचिका में बेदी को हस्तक्षेप करने से रोकने का अनुरोध किया गया था।

नारायणसामी ने कहा था कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के लिए निर्वाचन आयुक्त के तौर पर एक अधिकारी को नियुक्त करने का फैसला किया था लेकिन बेदी ने इस फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा था, वह प्रशासकीय प्रक्रियाओं के बारे में भी नहीं जानती है और प्रदेश के मंत्रिमंडल के हर फैसले को नकारती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed