फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public panic button, women petrol team will be deployed in 8 cities including Delhi, Lucknow

दिल्ली, लखनऊ समेत 8 शहरों में पब्लिक पैनिक बटन, महिला पेट्रोलिंग टीम की जाएगी तैनात

Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Public panic button, women petrol team will be deployed in 8 cities including Delhi, Lucknow
women petroling
सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली और लखनऊ समेत देश के आठ शहरों में जल्द पब्लिक पैनिक बटन पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, महिला पेट्रोलिंग टीम भी तैनात की जाएगी। पेट्रोलिंग टीम में सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही शामिल होंगी, जिसे शी-टीम नाम से जाना जाएगा। विशेष महिला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ के अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद और अहमदाबाद में इस सुरक्षा योजना को लागू किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों के ट्रांजिट ड्रॉरमेट्री, स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, संकट केंद्र, फॉरेंसिक व साइबर क्राइम सेल ‘वुमन सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का हिस्सा होंगे। मंत्रालय ने ‘निर्भया फंड’ से हाल में इस परियोजना के लिए 2919.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए 2013 में निर्भया फंड बनाया गया था। 
विज्ञापन


बंगलूरू को सबसे ज्यादा 667 करोड़ रुपये

अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत दिल्ली को 666.67 करोड़ रुपये गृह मंत्रालय देगा। मुंबई को 252 करोड़, चेन्नई को 425.06 करोड़, अहमदाबाद को 253 करोड़, कोलकाता को 181.32 करोड़, बंगलूरू को 667 करोड़, हैदराबाद को 282.50 करोड़ और लखनऊ को 195 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे उपकरण

‘वुमन सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत अपराध वाले क्षेत्रों में पैनिक बटन, स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये उपकरण सीधे आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। थानों को आधुनिक बनाने के साथ ही वहां अलग से महिला सहायता डेस्क और सलाहकार भी मौजूद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed