फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public did not understand, when fuel prices hike said Rajasthan Minister Rajkumar Rinwa

राजस्थान के मंत्री ने कहा- 'जनता समझती नहीं है, दाम बढ़ गए हैं तो कुछ खर्चे कम कर दें'

Mon, 10 Sep 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 10 Sep 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Public did not understand, when fuel prices hike said Rajasthan Minister Rajkumar Rinwa

कांग्रेस ने आज (सोमवार) अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद का आयोजन किया है। जिस पर अब सियासत हो रही है। अब राजस्थान से भाजपा मंत्री राजकुमार रिणंवा का भी बयान आया है। उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा है, 'अंतराष्ट्रीय मार्केट में जो क्रूड ऑयल होता है उस हिसाब से चलता है, सरकार कोशिश कर रही है। इतने खर्चे हैं, बाढ़ है चारों तरफ, इतनी खपत है। जनता समझती नहीं है कि क्रूड ऑइल का दाम बढ़ गया तो कुछ खर्चे कम कर दें।'

विज्ञापन

 


मंत्री के ऐसे बयान पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, 'भाजपा नेतृत्व की ओर से ऐसी टिप्पणियां हमें बताती हैं कि वो कितने अभिमानी हैं, वह लोगों की जरूरतों के प्रति असंवेदनशील हैं। जब लोग महंगाई और पेट्रोल की कीमतों से परेशान हो रहे हैं तो वह अपने बयानों से उसे और भी ज्यादा बदतर बना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में 16 विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को एक मंच पर आकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा और आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़ने एवं भाजपा को हराने का आह्वान किया।  कांग्रेस द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के तहत आयोजित विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर विपक्षी पार्टियों के नेता एक मंच पर आए। कांग्रेस का कहना है कि 16 दलों के नेताओं ने मंच साझा किया, लेकिन पांच-छह अन्य पार्टियां भी अपने स्तर से ‘भारत बंद’ में शामिल हैं। 


विरोध प्रदर्शन में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए। कैलास मानसरोवर यात्रा से कल रात लौटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च भी किया। 


कांग्रेस के मुताबिक ‘भारत बंद’ में उसे समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जद(एस), आम आदमी पार्टी (आप), तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), नेशनल कान्फ्रेंस, झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-प्र), एआईयूडीएफ, केरल कांग्रेस (एम), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), आईयूएमएल, स्वाभिमान पक्ष और लोकतांत्रिक जनता दल का समर्थन मिला। वैसे, वामपंथी दलों ने अपने स्तर से भी ‘भारत बंद’ का आह्वान कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed