फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public anger erupts against arrested former Panihati Municipal Body chairman RG Kar case attacked with eggs

आरजी कर केस: गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन पर फूटा लोगों का गुस्सा, ईंट-पत्थर और अंडों से हमला; पुलिसकर्मी घायल

Fri, 04 Sep 2026 04:23 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में प्रदर्शनकारियों ने पानीहाटी नगर निकाय के पूर्व प्रमुख सोमनाथ डे पर ईंटें और अंडे फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। डे को 2024 में आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और मर्डर की शिकार महिला का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Public anger erupts against arrested former Panihati Municipal Body chairman RG Kar case attacked with eggs
आरोपी को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से जुड़े दुष्कर्म और मर्डर मामले में जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के आरोपों को लेकर गिरफ्तार पानीहाटी नगर निकाय के पूर्व प्रमुख सोमनाथ डे को शुक्रवार को खड़दह पुलिस स्टेशन लाया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों ने उन पर ईंटें, पत्थर और अंडे फेंके, जिससे आरोपी को बचाने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। टीएमसी नेता डे को बेंगलुरु से गिरफ्तार करने के बाद खड़दह पुलिस स्टेशन लाया गया था। महीनों तक फरार रहने के बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही थाने के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन


हेलमेट पहनाकर बाहर निकाला गया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब डे को हेलमेट पहनाकर पुलिस स्टेशन से बाहर निकाला जा रहा था, तभी भीड़ ने आरोपी पर कच्चे अंडे, ईंटें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। भीड़ से आरोपी को बचाने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि डे को तुरंत पुलिस की गाड़ी में बैठाकर बैरकपुर कोर्ट ले जाया गया। पुलिस ने मामले में जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने और सबूत मिटाने के आरोपों को लेकर कोर्ट से पूछताछ के लिए डे की कस्टडी मांगी है।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार मामले में पहले से जेल में हैं दो आरोपी
पीड़िता का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने के आरोप में खड़दह पुलिस स्टेशन में एक अलग मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी पानीहाटी के पूर्व MLA निर्मल घोष और पूर्व पार्षद संजीव मुखोपाध्याय पहले से ही जेल में हैं। इससे पहले जब घोष और मुखोपाध्याय को पुलिस स्टेशन लाया गया था, तब भी ऐसी ही घटना हुई थी। उस विरोध प्रदर्शन में दोनों घायल हो गए थे और बाद में मुखोपाध्याय की आंखों की सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में उत्तम कुमार के नाम पर फिल्म सेंटर: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रखी नींव, जानें कितनी आएगी लागत

9 अगस्त 2024 को मृत मिली थीं ट्रेनी डॉक्टर
आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर 9 अगस्त, 2024 की सुबह सरकारी अस्पताल के सेमिनार रूम में मृत पाई गई थीं। बाद में जांच में सामने आया कि पिछली रात उनके साथ दुष्कर्म और मर्डर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed