फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Film City Centre built in Bengal named Uttam Kumar CM Suvendu lays foundation stone project cost 25 crore

बंगाल में उत्तम कुमार के नाम पर फिल्म सेंटर: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रखी नींव, जानें कितनी आएगी लागत

Fri, 04 Sep 2026 03:42 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन के इको पार्क के पास मशहूर अभिनेता उत्तम कुमार के नाम पर बनने वाले ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ की नींव रखी। यह पहल महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित साल भर चलने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है।

विज्ञापन
Film City Centre built in Bengal named Uttam Kumar CM Suvendu lays foundation stone project cost 25 crore
अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में मशहूर अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके नाम पर ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को न्यू टाउन के इको पार्क के पास 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सेंटर का शिलान्यास किया। इस फिल्म सेंटर में तीन थिएटर, एनिमेशन-विजुअल इफेक्ट्स लैब, स्टूडियो और पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं होंगी। कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती, रंजीत मल्लिक, प्रोसेनजीत चटर्जी और जीशु सेनगुप्ता समेत कई प्रमुख कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन


25 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फिल्म सेंटर में दो थिएटर होंगे, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 750 दर्शकों की होगी। इसके अलावा 1,000 सीटों वाला एक और थिएटर बनाया जाएगा। सेंटर में एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स के लिए लैब व स्टूडियो के साथ फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


मानसून के बाद शुरू हो सकता है निर्माण
अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए मिट्टी की जांच पूरी हो चुकी है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जन्माष्टमी की बधाई देते हुए अधिकारी ने कहा कि उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी का जश्न सांस्कृतिक जगत के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उन्हें दिल और दिमाग से प्यार करते हैं। इस प्यार में कोई बंटवारा या राजनीतिक रंग नहीं है। हर कोई महानायक से प्यार करता है और उन पर गर्व करता है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों के सहयोग से हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर को हुआ था, जो चंद्र कैलेंडर के अनुसार जन्माष्टमी का दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रदर्शन: सीजेपी के समर्थन में थाने पहुंचे कई नेता, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मांगा 72 घंटे का समय

कलाकारों ने भी जताया सम्मान
अधिकारी ने कहा कि जन्म शताब्दी समारोह की स्थायी विरासत होनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखें। भूमि पूजन में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीत मल्लिक शामिल हुए। प्रोसेनजीत चटर्जी और जीशु सेनगुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारी ने रंजीत मल्लिक के सहयोग की तारीफ की और कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को जल्द सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा। प्रोसेनजीत को उन्होंने कार्यक्रम का मुख्य सूत्रधार बताया, जबकि जीशु सेनगुप्ता को आयोजक की भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। मिथुन चक्रवर्ती ने अधिकारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह जो भी कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि वह जो भी कहेंगे, वह होगा। इस मौके पर भावुक नजर आए प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा कि आज बंगाली फिल्म इंडस्ट्री जिस नींव पर खड़ी है, वह महानायक उत्तम कुमार ने रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed