फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest rallies in Manipur over 'removal' of state's name from govt bus News In Hindi

Manipur Protest Rallies: सरकारी बस से राज्य का नाम हटाने पर भड़के लोग; इंफाल में विरोध प्रदर्शन, दिखा जनाक्रोश

Sat, 24 May 2025 03:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 24 May 2025 03:29 AM IST
सार

मणिपुर में सरकारी बस से मणिपुर राज्य शब्द हटाने के खिलाफ इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों में लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजभवन की ओर मार्च किया और मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं सीओसीओएमआई ने 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद का ऐलान भी किया है। 

विज्ञापन
Protest rallies in Manipur over 'removal' of state's name from govt bus News In Hindi
मणिपुर में विरोध करते लोग - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर में एक सरकारी बस से राज्य का नाम हटाने की घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। शुक्रवार शाम को इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों में इस घटना के खिलाफ लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने "मणिपुर की अस्मिता के साथ खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारों के साथ राज्यपाल भवन (राजभवन) की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया। इतना ही नहीं, इंफाल ईस्ट के कोग्बा और लैमलोंग इलाकों में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर भी विरोध जताया। 

विज्ञापन


राज्यव्यापी बंदी का एलान भी
मामले में इंफाल ईस्ट के कोग्बा और लैमलोंग इलाकों में लोगों ने मानव श्रृंखलाएं बनाकर भी विरोध दर्ज कराया। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम के खिलाफ मणिपुर की मेइती समुदाय की संस्था कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने 48 घंटे की राज्यव्यापी बंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन

 

Protest rallies in Manipur over 'removal' of state's name from govt bus News In Hindi
मानव श्रृंखला बनाकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी - फोटो : PTI

बता दें कि यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब मंगलवार को पत्रकारों को ‘शिरुई लिली’ महोत्सव के कवरेज के लिए उखरुल जिले ले जा रही एक सरकारी बस को सुरक्षा बलों ने रास्ते में रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर आरोप लगाया है कि बस की विंडशील्ड पर लिखे मणिपुर राज्य शब्द को कागज से ढंकने के लिए कहा गया। इसको लेकर राज्य में विरोध तेज हो गया।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: जस्टिस ओका ने रिटायर होने से पहले कहा- किसी अदालत को 'निचली' कहना सांविधानिक मूल्यों के खिलाफ

'ऐतिहासिक और सांस्कृति पहचान का अपमान'
मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह घटना मणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का अपमान है। वहीं एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि इस घटना ने साफ कर दिया है कि राज्य के उच्च अधिकारी मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत को समझते ही नहीं।

ये भी पढ़ें:- Poornam Saw: 21 दिन बाद पाकिस्तान से मुक्ति... अब मां के पास आने की खुशी; बंगाल में BSF जवान के घर मनी दिवाली

Protest rallies in Manipur over 'removal' of state's name from govt bus News In Hindi
राजभवन जाते प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : PTI
सरकार ने दिए जांच के आदेश
मामले में बढ़ते गर्माहट को देखते हुए सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। गृह विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि एक दो-सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जो 20 मई को ग्वालताबी चेकपोस्ट पर पत्रकारों को ले जा रही बस और सुरक्षा बलों के बीच हुई घटना की पूरी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed