फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest inside aircraft Kerala court orders FIR on Youth Congress complaint against EP Jayarajan

Kerala: केरल की कोर्ट से सत्तारूढ़ माकपा को झटका, ईपी जयराजन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

Wed, 20 Jul 2022 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों में से एक ने पुष्टि की कि तिरुवनंतपुरम में न्यायाकि प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने वलियाथुरा पुलिस स्टेशन को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Protest inside aircraft Kerala court orders FIR on Youth Congress complaint against EP Jayarajan
केरला के खेल मंत्री फिर फंसे विवादों में - फोटो : PTI

विस्तार

केरल की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एलडीएफ के संयोजक ई.पी. जयराजन और दो अन्य सदस्यों अनिल कुमार व सुनीश वी.एम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। पिछले महीने विमान में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के खिलाफ नारेबाजी के दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया था। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों में से एक ने पुष्टि की कि तिरुवनंतपुरम में न्यायाकि प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने वलियाथुरा पुलिस स्टेशन को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं फरजीन माजिद और आर.के.नवीन कुमार ने अपनी याचिका में जयराजन, मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार और उनके निजी सहायक सुनीश वी.एम के खिलाफ विमान कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री पिनरई विजय द्वारा केरल विधानसभा में कहा गया था कि इस घटना को लेकर जयराजन के खिलाप कोई कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने दोहराया था कि जयराजन ने केवल उन्हें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बचाने की कोशिश की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed