फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protest in Kolkata on demand of tribals to recognize Sarna religion from the central government

West Bengal: केंद्र से सरना धर्म को मान्यता देने की मांग, आदिवासियों का कोलकाता में प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने केंद्र से सरना धर्म को मान्यता देने के साथ कुर्मी समाज को आदिवासी का दर्जा देने की अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
protest in Kolkata on demand of tribals to recognize Sarna religion from the central government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार से सरना धर्म को मान्यता देने की मांग को लेकर शुक्रवार को बंगाल, असम, झारखंड, बिहार और ओडिशा के विभिन्न जिलों से हजारों आदिवासियों ने कोलकाता के रानी रासमनी एवेन्यू में जोरदार प्रदर्शन किया और रैली निकाली। 

विज्ञापन


एक तो दुर्गापूजा का समय और फिर ऊपर से यह रैली। कुछ समय के लिए तो यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। इस कारण शुक्रवार सुबह हावड़ा और कोलकाता वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक को सामान्य करने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आदिवासी सेंगेल अभियान के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने केंद्र से सरना धर्म को मान्यता देने के साथ कुर्मी समाज को आदिवासी का दर्जा देने की अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। पूर्व सांसद सालखन मुर्मु के नेतृत्व में हुई इस रैली के जरिए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के दौरान आदिवासी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर कोलकाता के बाद दिल्ली में भी प्रदर्शन की घोषणा की। कुछ दिन पहले भी इसी तरह की रैली निकाली गई थी, जिसमें हजारों लोग उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed