फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prosecution Director's post vacant in CBI, government demands nomination

सीबीआई में अभियोजन निदेशक का पद रिक्त, सरकार ने मांगे नामांकन

Tue, 15 Jan 2019 05:50 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 15 Jan 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Prosecution Director's post vacant in CBI, government demands nomination

केंद्र सरकार ने सीबीआई में खाली पड़े अभियोजन निदेशक के पद को शीघ्रता से भरने के लिए विभिन्न मंत्रालयों से नामांकन मांगे हैं। सीबीआई निदेशक पद से आलोक वर्मा को पद से हटाने के बाद से एजेंसी में नियमित प्रमुख नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया, अभियोजन निदेशक ओपी वर्मा का कार्यकाल भी 23 दिसंबर को पूरा हो गया। केंद्रीय जांच एजेंसी में अभियोजन निदेशक का पद अहम माना जाता है, जो एजेंसी को जांच संबंधी मामलों में कानूनी सलाह देता है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई निदेशक के नियंत्रण और निगरानी में काम करने वाले अभियोजन निदेशक की जिम्मेदारी एजेंसी की जांच के दायरे में आने वाले मामलों में कानूनी राय देना होता है। इस महत्वपूर्ण पद को भरने के लिए लिए कार्मिक मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों के सचिवों को पत्र लिखकर योग्य और इच्छुक अधिकारियों के नाम मांगे हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई के इतिहास में पहली बार है जब एजेंसी बिना निदेशक और अभियोजन निदेशक के काम कर रही है। पत्र के मुताबिक इस पद के लिए जिन अधिकारियों का नामांकन हो वो संयुक्त सचिव से नीचे की रैंक के नहीं होने चाहिए। साथ ही विशेष लोक अभियोजक के तौर पर नियुक्ति के लिए योग्य होने चाहिए। कार्मिक मंत्रालय ने 25 जनवरी से पहले नाम भेजने को कहा है ताकि नियुक्ति पर जल्द फैसला हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन निदेशक पद पर नियुक्ति केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की अनुशंसा पर की जाती है। बता दें कि एक संसदीय समिति ने हाल ही में सीबीआई में रिक्त पदों पर चिंता जाहिर की थी और एजेंसी में खाली पदों को भरने के लिए सरकार से सरकार सक्रियता से कदम उठाने को कहा था। एक संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीबीआई में कार्यकारी स्तर के 16 प्रतिशत, कानूनी अधिकारियों के 28 और तकनीकी स्तर पर करीब 56 प्रतिशत पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed