{"_id":"6463c337d299175f7e00ce19","slug":"proposal-to-blacklist-icici-lombard-alleging-delay-in-payment-of-crop-insurance-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने का प्रस्ताव, फसल बीमा के भुगतान में देरी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने का प्रस्ताव, फसल बीमा के भुगतान में देरी का आरोप
Tue, 16 May 2023 11:24 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 16 May 2023 11:24 PM IST
सार
Maharashtra: अकोला की जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने यहां कहा कि निजी कंपनी को जिले में फसलों के बीमा के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों के मुआवजे के दावों का निपटारा करने में देरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
फसल बीमा के भुगतान में देरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य महाराष्ट्र में अकोला जिले के प्रशासन ने किसानों को फसल बीमा के भुगतान में देरी करने का आरोप लगाते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को काली सूची में डालने की सिफारिश की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अकोला की जिलाधिकारी नीमा अरोड़ा ने यहां कहा कि निजी कंपनी को जिले में फसलों के बीमा के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बाद किसानों के मुआवजे के दावों का निपटारा करने में देरी करने का मामला प्रकाश में आया है। अरोड़ा के अनुसार यह भी पाया गया कि जिले में कंपनी के कार्यालयों में पर्याप्त कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कंपनी को काली सूची में डालने के लिए सोमवार को सरकार को एक प्रस्ताव भेज दिया है। राज्य के कृषि विभाग ने 21 मार्च को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दस कर्मचारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत खदान थाने में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन