फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prohibition in just a dozen police station areas in Jammu and Kashmir Javadekar

जम्मू कश्मीर में महज दर्जन भर पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा: जावड़ेकर

Tue, 03 Sep 2019 07:55 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Prohibition in just a dozen police station areas in Jammu and Kashmir Javadekar
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई
सरकार ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत लगाई गई निषेधाज्ञा महज 13-14 पुलिस थाना क्षेत्रों तक सीमित रह गई है और पुलिस गोलीबारी या आंसू गैस का इस्तेमाल किये जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पिछले महीने रद्द किए जाने के बाद राज्य में स्थिति से जुड़े एक सवाल के जवाब में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा कुछ पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य में लागू नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह सिर्फ 13 या 14 पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू है जिससे कोई गोलीबारी नहीं हुई है, ना ही आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है और ना ही कोई हताहत हुआ है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा की, जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर प्रशासन रोजाना आधार पर मीडिया को ब्यौरा दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई लेकिन बाजार बंद रहे तथा 30 वें दिन भी सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद रहे। श्रीनगर में अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि घाटी के 90 प्रतिशत इलाकों में दिन के समय में पाबंदियां नहीं हैं। स्थिति में सुधार को देखते हुए 92 पुलिस थाना क्षेत्रों में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed