{"_id":"5f5cfb0e8ebc3e9810589316","slug":"process-of-election-of-the-new-congress-president-started-with-the-formation-of-election-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्राधिकरण बनने के साथ शुरू हुई नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव प्राधिकरण बनने के साथ शुरू हुई नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया : कांग्रेस
Sat, 12 Sep 2020 10:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से केंद्रीय चुनाव प्राधिकारण का गठन करने के साथ ही नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'संगठन में बदलाव एक निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है। कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों में किसी का कोई गतिरोध नहीं है। एक स्वर में ये निर्णय किया गया कि सोनिया गांधी सब संगठनात्मक बदलाव नए सिरे से करें, उसके आधार पर उन्होंने ये बदलाव किए।'
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा, 'बहुत सारे नए लोगों को मौका मिला है, बहुत सारे पार्टी के पुराने लोगों को मौका मिला है, बहुत सारे साथी जो पहले से चले आ रहे थे वो और ज्यादा बल से पार्टी की, संगठन की सेवा करते रहें। मुझे लगता है कि हर बदलाव को एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के तहत देखने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सभी लोगों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया था और कई ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह भी किया था।
एक अन्य सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने चुनाव प्राधिकरण का गठन किया है और इसके साथ ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मिस्त्री के अलावा राजेश मिश्रा, कृष्णा गौड़ा, ज्योतिमणि और अरविंदर सिंह लवली को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।