{"_id":"5966a0ce4f1c1b07028b46b5","slug":"pro-gorkhaland-supporters-set-ablaze-panchayat-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखालैंड समर्थकों ने पंचायत दफ्तर में लगाई आग, निकाली रैली ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखालैंड समर्थकों ने पंचायत दफ्तर में लगाई आग, निकाली रैली
अमर उजाला/ ब्यूरो दार्जिलिंग
Updated Thu, 13 Jul 2017 03:51 AM IST
विज्ञापन
GJM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड की मांग में आंदोलन करने वाले गोरखा मोर्चा समर्थकों ने बुधवार को अपनी मांग के समर्थन में एक आंदोलनकारी के शव के साथ चौक बाजार से रैली निकाली। इलाके में जारी बेमियादी बंद के 28वें दिन उन लोगों ने पंचायत के एक दफ्तर को फूंक दिया और कई सरकारी वाहनों में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
गोरखा मोर्चा के कार्यकर्ता अशोक तामंग की मंगलवार को सिक्किम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। गोरखा मोर्चा नेता विनय तामंग ने दावा किया कि अशोक को पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान सिर में चोट लगी थी। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखने के बाद ही इस मामले में कोई टिप्पणी करेंगे।
विज्ञापन
इस बीच, मोर्चा समर्थकों ने आज मिरिक सब डिवीजन में पंचायत विभाग के एक दफ्तर में आग लगा दी और कई सरकारी वाहनों में तोड़-फोड़ की। इलाके में आज 25वें दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं।गोरखा मोर्चा ने अब तक हिंसा के दौरान अपने आठ समर्थकों की मौत का दावा किया है।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक दो लोगों की ही मौत हुई है। ध्यान रहे कि गोरखालैंड मांग समन्वय समिति ने कल अपनी बैठक में बेमियादी बंद जारी रखने और 15 जुलाई से आमरण अनशन करने का फैसला किया था।