फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi show signs of being active in the politics

प्रियंका गांधी ने दिए सियासत में सक्रिय होने के संकेत

Wed, 23 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi show signs of being active in the politics
फाइल फोटोः प्रियंका गांधी और राहुल गांधी - फोटो : BBC
अपनी दादी इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर स्वराज भवन आईं प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। भले ही वह राजनीतिक आयोजनों और किसी भी तरह का बयान देने से बचती रहीं, लेकिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान सिर्फ सियासी मुद्दों पर बात की। जो कार्यकर्ता स्वराज भवन में प्रवेश नहीं कर सके, वह बाहर से प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे और जिनकी प्रियंका से मुलाकात हुई, उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका से यूपी में पार्टी की कमान संभालने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रियंका ने भी कार्यकर्ताओं को हताश नहीं किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बारे में जल्द ही कोई निर्णय लेंगी। समारोह में शामिल कांग्रेसी नेता फुजैल हाशमी ने जब प्रियंका को बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां नेहरू परिवार से जुड़ी रही हैं और अल्पसंख्यक समुदाय चाहता है कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में आएं तो जवाब मिला, ‘वक्त आने दीजिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को हताश नहीं करुंगी।’ 
विज्ञापन


समारोह में प्रियंका से जो भी मिला, उसने यही सवाल किया कि वह सक्रिय राजनीति में कब आएंगी। मंगलवार सुबह पार्टी नेता अभिन्न वार्ष्णेय, डॉ. सत्या पांडेय, किशोर वार्ष्णेय समेत कई कार्यकर्ताओं से प्रियंका ने मुलाकात की। सबने यही मुद्दा उठाया। नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संगठन पर चर्चा की तो यह भी कहा कि नोट बंदी के मुद्दे पर पार्टी और सक्रिय हो। धरना-प्रदर्शन लगातार हों और कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका से मुलाकात के दौरान पार्टी के कई नेताओं ने तो यहां तक मांग उठाई कि पंडित नेहरू के जाने के बाद से फूलपुर संसदीय क्षेत्र दुर्दशा का शिकार है। कांग्रेस यहां कमजोर हैं। अगर प्रियंका 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव लड़ जाएं, तो पार्टी को अपनी विरासत वापस मिल जाएगी। प्रियंका ने धैर्य के साथ सबको सुना और मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘दिल्ली लौटकर कार्यकर्ताओं की सभी बातों पर विचार करुंगी और उचित समय आने पर निर्णय भी लूंगी।’ 


प्रियंका ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी ओर से कांग्रेसियों को मिला आश्वासन ही उन्हें उत्साहित करने के लिए काफी था। नेहरू की कर्मस्थली और इंदिरा की जन्म स्थली पर सियासत में हलचल मचा गईं प्रियंका गांधी को लेकर फिर नई बहस छिड़ गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed